5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी ब्याह का सीजन, सब्जियों के बदल गए रंग

ज्यादा मांग से भाव तेज
less than 1 minute read
Google source verification
Wedding wedding season, changed colors of vegetables in bhilwara

Wedding wedding season, changed colors of vegetables in bhilwara

भीलवाड़ा।
शादी ब्याह का सीजन है। मांग ज्यादा देख सब्जियों ने रंग बदलना शुरू कर दिया। हरी सब्जियां महंगी होने से आम रसोई से दूर होने लगी है। अब एक महीने पहले के भावों से सब्जियों के दाम लगभग दोगुने हो गए। शादियों के सीजन में अचानक मांग बढऩे और उसके हिसाब से सब्जियों की आवक नहीं होने से भाव चढ़े हैं। मुख्य रूप से टमाटर, फू ल गोभी, ककड़ी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, भिंडी, नींबू सहित ज्यादा तेज हुई है।

आखातीज नजदीक होने से सावों में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इसे देखते सब्जियों के भावों में बढ़ोतरी हुई है। कुछ किसान तो स्थानीय स्तर के बजाय बाहर से सब्जी मंगवा कर आपूर्ति कर रहे है। सब्जी विक्रेता संघ के महामंत्री मथुरा लाल माली का कहना है कि शादियों के सीजन के चलते सब्जियों की खपत ज्यादा है एवं आवक मंडियों से कम हो रही है। जिसके चलते भावों में भारी बढ़ोतरी हो रही है।

.......
एक महीने में एेसे बढ़े सब्जियों के भाव
सब्जी महीने पहले अब
टमाटर 15 40
फू ल गोभी 20 40
पता गोभी 20 30-40
ककड़ी 30 70-80
भिंडी 50 80
ग्वारफली 50 ७०-८०
हरी मिर्च 30 80
लॉकी 10 40-५०
नींबू 50 १००-120
शिमला 40 80
करेला ४० ७०-८०
तुरई ४० ७०-८०

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग