6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हस्तीमल ने ऐसा क्यो कहा गुरु नानकदेव राष्ट्रवादी गुरु थे

संगत में शामिल हुए 500 स्वयंसेवक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 12 Nov 2019, 7:42 PM IST

Why did Hastimal say that Guru Nanak Dev was a nationalist guru in bhilwara

Why did Hastimal say that Guru Nanak Dev was a nationalist guru in bhilwara

भीलवाड़ा।
Guru Nanak Dev 2019 गुरु नानक देव ने देश दुनिया में घूम-घूम कर मानव कल्याण का उपदेश दिया। जीने का सही रास्ता दिखाया। वे महान समाज सुधारक व राष्ट्रवादी गुरु थे। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य हस्तीमल ने मंगलवार को सिंधु नगर गुरुद्वारा में गुरु नानक देव के550 वें प्रकाश पर्व पर सेवा संगम में जताए।

Guru Nanak Dev 2019 गुरु नानकदेव ने सन्देश दिया कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। हिंदू समाज के सर्वांगीण उन्नति का मार्ग है संगत और पंगत। जब तक हिंदू समाज में संगत और पंगत की व्यवस्था चलती रहेगी हिंदू समाज का कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता। 500 से अधिक स्वयं सेवक उपस्थित थे। गुरुद्वारे के प्रमुख ग्रंथि ने अतिथियो का सम्मान तथा शबद कीर्तन किया।
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। विहिप के जिला मंत्री विजय ओझा ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल सिंधु नगर स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर कीर्तन में भाग लिया। गुरुग्रंथ पर शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया। प्रान्त के ओम बुलिया, गणेश प्रजापत, भवानी शंकर शर्मा, जिला के रामप्रकाश बहेडिय़ा, बाबूलाल सेन, श्याम ओझा, सौम्य मेहता ने ज्ञानी ओर सिख समाज के प्रमुख को भगवा दुपट्टा पहना स्वागत किया।