6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यो लगाए युवाओं ने महाराजा अजमीढ़ के जयकारे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Why young people praised Maharaja Ajmerd in bhilwara

Why young people praised Maharaja Ajmerd in bhilwara

भीलवाड़ा।

मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से महाराजा अजमीढ़ की जयंती को लेकर मनाए जा रहे हैं महोत्सव के तहत मंगलवार को बापू नगर स्थित अजमीढ़ धाम से वाहन रैली निकाली गई। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष लखन सोनी के नेतृत्व में महाराजा अजमीढ़ के उद्घोष के साथ शुरू हुई रैली को नगर अध्यक्ष कैलाश बेनाथिया, मंत्री कंवर लाल सोनी, कोषाध्यक्ष अरुण सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महाराजा अजमीढ़ के जयकारे गूंजते रहे। रैली बापू नगर से पुर रोड, गंगापुर चौराहा, रेलवे स्टेशन, बालाजी मार्केट, सूचना केंद्र, गोल प्याऊ चौराहा, महाराणा टॉकीज, गुलमण्डी, सर्राफा बाजार, बड़ा मंदिर होते हुए तेजाजी चौक स्थित रूप जी महाराज की बगीची पहुंची। वाहन रैली के बाद युवाओं की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें समाज के युवाओं ने हिस्सा लेते हुए दमखम दिखाया।

इससे पूर्व महिला मंडल की ओर से रूप जी महाराज की बगीची में चम्मच रेस व चेयर रेस प्रतियोगिता हुई। महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेमलता सोनी ने बताया कि चम्मच रेस प्रतियोगिता में प्रथम कौशल्या सोनी व द्वितीय हंसा सोनी रही। चेयर रेस में बालिका वर्ग में पलक सोनी प्रथम, युवती वर्ग में नीतिक्षा सोनी प्रथम, महिला वर्ग में यमुना सोनी प्रथम रही। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एकल नृत्य प्रतियोगिताए ग्रुप डांस, फैशन शो, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नगर अध्यक्ष कैलाश ने बताया कि बुधवार सुबह सवा नौ बजे चित्रकूट धाम से शोभायात्रा निकलेगी। इसमें महिलाएं पीले वस्त्र व चुनर पहनकर तथा कलश लेकर चलेगी। यात्रा में विभिन्न झांकियों आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शोभा यात्रा के बाद रूप जी महाराज की बगीची में प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग