5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी की सालगिरह पर गिफ्ट नहीं दिया, फंदे पर झूल गई पत्नी

प्रताप नगर थाना क्षेत्र के न्यू बापूनगर में रविवार दोपहर महिला ने किराए के मकान में फंदे पर झूल जान दे दी।
less than 1 minute read
Google source verification
Wife swinging on the trap in bhilwara

Wife swinging on the trap in bhilwara

भीलवाड़ा।

प्रताप नगर थाना क्षेत्र के न्यू बापूनगर में रविवार दोपहर महिला ने किराए के मकान में फंदे पर झूल जान दे दी। आत्महत्या का कारण यह रहा कि उसका पति शादी की सालगिरह पर पत्नी को गिफ्ट के लिए पैसे नहीं दे पाया।

सब इंस्पेक्टर मदनलाल ने बताया कि उत्तरप्रदेश हाल न्यू बापूनगर निवासी सुजीत और उसकी पत्नी प्रीति (२८) की २४ मई को शादी की सालगिरह थी। हर साल सुजीत पत्नी को सालगिरह पर पैसे देता है। इससे वह कपड़े खरीदती थी। पति को भी उसी राशि से गिफ्ट देती थी। इस बार सुजीत ने पैसे नहीं दिए। इसे लेकर उनके बीच दोपहर में बातचीत भी हुई। क्षुब्ध प्रीति ने कमरे को अंदर से बंद कर पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पति दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा। मकान में ही रह रहा प्रीति का भाई प्रीति को महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने मृत बताया। मृतका के आठ साल का पुत्र और चार साल की पुत्री है। उसकी शादी २००९ में हुई थी।
तंगी के कारण नहीं दे पाया

सुजीत ने बताया कि वह चित्तौडग़ढ़ रोड पर फैक्ट्री में काम करता है। वह और पत्नी चार दिन पहले ही उत्तरप्रदेश से लौटे। गांव में खर्चा हो जाने से तंगी के कारण वह शादी की सालगिरह पर पत्नी को पैसे नहीं दे पाया। यह बात उसने प्र्रीति को बताई थी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग