12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैन समाज की महिलाएं मनाएगी सुहाग दशमी

नवविवाहित महिलाएं शादी के बाद 10 वर्ष तक इस व्रत का पालन कर उपवास रखती है

less than 1 minute read
Google source verification
Women of Jain society celebrated Suhag Dashami in bhilwara

Women of Jain society celebrated Suhag Dashami in bhilwara

भीलवाड़ा।
Suhag Dashmi दिगम्बर जैन समाज की ओर से शनिवार को अक्षय दशमी पर्व मनाएगा। इसे जैन समाज में सुहाग दशमी भी कहा जाता है। नवविवाहित महिलाएं शादी के बाद 10 वर्ष तक इस व्रत का पालन कर उपवास रखती है एवं धर्म ध्यान करती है।

https://www.patrika.com/ujjain-news/jain-women-celebrated-sugandha-dashmi-parv-1375029/
Suhag Dashmi श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट के सचिव अजय बाकलीवाल ने बताया कि शनिवार को मंदिर में भक्तामर महामण्डल विधान होगा। इसमें 108 विवाहित महिलाएं हिस्सा लेंगी। उपाध्यक्ष महेन्द्र सेठी ने बताया कि अक्षय दशमी पर्व मूल रूप से अन्तराय कर्मोंं के नाश के लिए किया जाता है।

शास्त्रों के अनुसार प्राचीन काल में राजग्रही नगर के राजा मेघनाथ एवं रानी पृथ्वी देवी सन्तान हीन थे। उनके नगर में शुभंकर नामक मुनिराय के आने पर उनकी वन्दना कर इसका कारण जानने की इच्छा पर मुनिराय ने उन्हें बताया कि पूर्व जन्म में दिगम्बर मुनि के आहारदान में अन्तराय करने के कारण हुए कर्मों के फल से वे सन्तानहीन हैं। इसके निराकरण के लिए शुभंकर मुनि ने श्रावण शुक्ला दशमी को प्रोषध करके भाव सहित पूजन विधान एवं उपवास करने का व्रत बताया। इसका पालन परम्परा से जैन समाज की महिलाएं करती है।