18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : बस और ट्रॉली की भिड़ंत में 35 लोग घायल, 1 की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

एक बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 30 से 35 लोगों के गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification
Bhind accident

Breaking : बस और ट्रॉली की भिड़ंत में 35 लोग घायल, 1 की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

मध्य प्रदेश के ट्रैफिक विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद सूबे में रफ्तार के कहर के चलते सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आलम ये है कि, यहां रोजाना सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो रहे हैं तो वहीं दर्जनों अपनी जान भी गवा रहे हैं। रफ्तार के इसी कहर का ताजा मामला सामने आया है प्रदेश के भिंड जिले से। यहां कुछ देर पहले एक बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 30 से 35 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। वहीं, एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि, भीषण सड़क हादसा जिले के अंतर्गत आने वाले गोहद चौराहा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया है। जबकि, एक मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि, अनुमान लगाना मुश्किल था कि, बस में सवार कोई भी शख्स बचा होगा। हालांकि, घायलों की हालत इतनी गंभीर थी कि, माना जा रहा है कि, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- कुएं से जहरीली गैस के रिसाव से दहशत, मोटर निकालने उतरे 2 लोगों की मौत