29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अज़रबैजान में अभिषेक ने लहराया भारत का परचम, जीता कांस्य पदक

MP News: अजरबैजान की राजधानी बाकू में चल रही कयाकिंग कैनोइंग की जूनियर कैटागरी में भिण्ड के अभिषेक आर्या ने देश का परचम लहराते हुए कांस्य पदक अर्जित किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भिंड

image

Avantika Pandey

May 03, 2025

Abhishek Arya Bhind

Abhishek Arya Bhind

MP News: अजरबैजान की राजधानी बाकू में चल रही कयाकिंग कैनोइंग की जूनियर कैटागरी में भिण्ड के अभिषेक आर्या ने देश का परचम लहराते हुए कांस्य पदक अर्जित किया है। विश्व चैंपियनशिप में 22 देशों के खिलाडि़यों ने भाग लिया था। किशोरी बोट क्लब संरक्षक एवं कयाकिंग कैनोइंग संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेगोपाल यादव ने बताया जूनियर वर्ग में अपने साथी खिलाड़ी सचिन के साथ मिलकर अभिषेक ने प्रारंभ से ही अपने वोट को पीछे नहीं होने दिया।

अभिषेक और साथी के संयुक्त प्रयास से मध्यप्रदेश टीम का हिस्सा रहे यह दोनों खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया है।

ये भी पढें - Cabinet Meeting: राजबाड़ा में मालवी परंपरा से होगा मोहन सरकार की कैबिनेट का सत्कार

रविवार को लौटेंगे भोपाल

वर्तमान में अभिषेक आर्या, भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के डे बोर्डिंग खिलाड़ी हैं। अभिषेक की सफलता में उनके मुख्य कोच कैप्टन पीके बरोही का विशेष योगदान रहा है। अभिषेक रविवार को भोपाल लौटेंगे। खेल प्रशिक्षक यादव ने बताया विश्व भर के देशों से आए खिलाडि़यों ने भाग लिया। अभिषेक ने के-2 की 1000 मीटर रेस में वोट चलाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे देश का नाम रोशन किया है।