
भिण्ड. स्कूल से पढ़कर जब बच्चे घर लौटे तो मां का शव फंदे पर लटका देख सिहर गए। घटना शहर के देहात थाना अंतर्गत पार्क मोहल्ले की है जहां 26 साल की विवाहित महिला का शव उसके ही कमरे में पंखे के कुंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाने के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। मृतक महिला का नाम रंजना चौहान है जो अपने दोनों बच्चों के साथ रहती थी उसका पति गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।
मां का शव देख निकली बच्चों की चीख
रंजना चौहान पत्नी अनिल सिंह चौहान के बच्चे हॉउसिंग कॉलोनी स्थित स्कूल से जब दोपहर में घर पहुंचे तो मां रंजना का शव फंदे पर लटका देख चीख पड़े। पड़ोसियों ने आकर देखा तब पुलिस को घटना की सूचना की गई। दरअसल रंजना का पति अनिल सिंह गुजरात के अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट जॉब करता है। जबकि रंजना अपने पांच साल के बेटे आयुष एवं चार साल की बेटी अंजली के साथ किराए के घर में रह रही थी। मृतका के भाई शुभेंद्र सिंह का आरोप है कि रंजना के ससुर रिटायर्ड फौजी हैं जिनका शहर के ही वीरेंद्र नगर में घर भी है। खुद का घर होने के बावजूद रंजना को उसके सास व ससुर रहने नहीं दे रहे थे। जिसके चलते वह किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। घर में रहने को लेकर आए दिन रंजना और उसके सास व ससुर से मुंहवाद होता रहता था।
बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया
रंजना की मौत के बाद मासूम आयुष और अंजली के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। उन्हें क्या पता था कि आज वे स्कूल से जो होमवर्क लेकर जा रहे हैं वह घर पहुंचने के बाद कर ही नहीं पाएंगे। होम वर्क ही क्या अब उनकी आगे परवरिश और पढ़ाई का क्या होगा यह तो भविष्य ही तय करेगा। देहात थाना प्रभारी सुदीप सिंह कुशवाहा ने बताया कि महिला की मौत के मामले को विवेचना में लिया गया है। आत्महत्या की वजह घरेलू झगड़ा है या कोई अन्य कारण है ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
देखें वीडियो- पूजा ओझा ने वर्ल्ड चेंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता
Published on:
26 Aug 2023 10:24 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
