31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत और निकाय चुनाव के बीच हिंसा फैलाने की थी साजिश, हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ाया

पुलिस ने पकड़े आरोपियों के कब्जे से 8 पिस्टल 32 बोर, चार कट्टे 12 बोर, एक कट्टा 315 बोर समेत आधा दर्जन जिंदा कारतूस जब्त किये हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jun 2022, 2:37 PM IST

News

पंचायत और निकाय चुनाव के बीच हिंसा फैलाने की थी साजिश, हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ाया

भिंड. मध्य प्रदेश की भिंड पुलिस ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बीच गड़बड़ी और हिंसात्मक हालात बनाने की बड़ी योजना को नाकाम किया है। इसी के तहत जिले में अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी है। शहर की बरासों थाना पुलिस ने पकड़े आरोपियों के कब्जे से 8 पिस्टल 32 बोर, चार कट्टे 12 बोर, एक कट्टा 315 बोर समेत आधा दर्जन जिंदा कारतूस जब्त किये हैं। पुलिस अब इन हथियार तस्करों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है कि, आखिर अबतक इन्होंने कहां कहां हथियारों की सप्लाई कर दी है।


बता दें कि, बीते वर्षों में पंचायत चुनावों में अवैध हथियारों से हिंसा की वारदातें सामने आती रही हैं। इनको लेकर पुलिस हर बार दावे करती थी कि, चुनाव को शांतिपूर्ण करवाया जाएगा, लेकिन हर बार चुनाव में हिंसा का तांडव देखने को मिलता था। इन्हीं बीते चुनावों की घटनाओं से सबक लेते हुए भिंड पुलिस अलर्ट रहकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किए हुए है।

यह भी पढ़ें- इस तरह प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ सकेंगे गरीब बच्चे, जानिए एडमिशन की प्रक्रिया


मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कारर्वाई

आपको बता दें कि, बुधवार को बरासो थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, भिंड में अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप आने वाली है। मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर गाता-अमायन रोड पर कैरोरा तिराहे पर खड़े युवक को पुलिस ने दबोचा। आरोपी वहां अवैध हथियारों की सप्लाई करने आया था।


कहां से हथियार लाता है तस्कर

भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, वो मिहोना इलाके का रहने वाला हैं। उसका नाम शशीकांत उर्फ कल्लू है। उसके पास से मिले एक बैग में बड़ी तादाद में अवैध हथियारों और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियारों को खरगोन से सस्ते दामों पर लाकर भिंड जिले में चुनाव में बढ़ी हुई मांग को देखते हुए ऊंची कीमतों पर सप्लाई करने आया है। पुलिस अब आरोपी से इस बात का पता लगाने में जुटी है कि उससे हथियार किन लोगों ने खरीदें हैं और चुनाव में कैसे गड़बड़ी फैला सकते हैं।

हमीदिया अस्पताल अधीक्षक के खिलाफ नर्सों ने कराया छेड़छाड़ और रेप का केस दर्ज़, देखें वीडियो