6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : गोहद विधानसभा में 61.4% मतदान, यहां 25 साल में अबतक लगातार 2 बार नहीं जीत सकी कोई पार्टी

भिंड जिले की आरक्षित गोहद विधानसभा सीट क्रमांक- 13 पर शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को संपन्न हुए मतदान में 61.4 फीसदी फाइनल वोटिंग हुई है। यहां भाजपा ने लाल सिंह आर्य को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने केशव देसाई पर भरोसा जताया है।

4 min read
Google source verification
MP Election 2023

MP Election 2023 : गोहद विधानसभा में 61.4% मतदान, यहां 25 साल में अबतक लगातार 2 बार नहीं जीत सकी कोई पार्टी

मध्य प्रदेश के चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले भिंड जिले की गोहद विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। साल 2018 में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, लेकिन सरकार गिरने के बाद साल 2020 में हुए उपचुनाव में फिर कांग्रेस ने बीजेपी को हराया था। गोहद विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। साल 2020 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से मेवाराम जाटव ने भारतीय जनता पार्टी के रणवीर जाटव को हराया था। इस बार भाजपा ने एक बार फिर लाल सिंह आर्य को ही अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने केशव देसाई पर भरोसा जताया है।

17 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में गोहद विधानसभा सीट पर 61.4 फीसदी की वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, बात करें 2018 के वोट प्रतिशत की तो पिछली बार इस सीट पर 59.33 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2013 में यहां 59.28 प्रतिशत वोट पड़े थे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता इस सीट से किस उम्मीदवार को चुनकर मध्य प्रदेश की विधानसभा पहुंचाती है।

यह भी पढ़ें- मतदान के बाद कमलनाथ और शिवराज ने जताया जनता का आभार, इस तरह दोनों ने कर दिया जीत का दावा

उपचुनाव के समीकरण

गोहद विधानसभा सीट की मौजूदा स्थिति की बात करें तो यहां 2020 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। 2020 में गोहद सीट में कुल 51.57 फीसदी वोट पड़े थे। साल 2018 में कांग्रेस के उम्मीदवार रणवीर जाटव ने जीत हासिल की थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार लाल सिंह आर्य को 18.6% वोटों के अंतर से हराया था। इससे पहले साल 2013 में इस सीट पर बीजेपी के लाल सिंह आर्य जीते थे। लाल सिंह आर्य इस सीट से 2013 के पहले 1998 और 2003 में भी चुनाव जीत चुके हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : भिंड विधानसभा में इस बार रोचक है मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस ने बागियों पर खेला दांव


भाजपा के लाल सिंह आर्य

लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हैं। मौजूदा समय में लाल सिंह आर्य भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि वो 2013 से 2018 तक मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं।

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : अटेर विधानसभा सीट पर दिखती है यूपी की सियासी झलक, ऐसे तय होती है हार-जीत

कांग्रेस के केशव देसाई

पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशव देसाई को कांग्रेस ने इस बार गोहद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने इस बार इस सीट पर अपने मौजूदा विधायक मेवाराम जाटव का टिकट काटकर केशव देसाई को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : लहार विधानसभा में रोचक मुकाबला, क्या 38 साल बाद कांग्रेस के किला भेद पाएगी भाजपा ?


गोहद विधानसभा के मतदाता

गोहद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 38 हजार 924 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 29 हजार 516 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 403 है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : करैरा विधानसभा सीट पर जनता रिपीट नहीं करती विधायक, सिंधिया का दाव भी पड़ चुका है उल्टा


विधानसभा की जनता की आवाज

1- जिले में कम से कम 6 फ्लाईओवर होना चाहिए, रेलवे क्रॉसिंग, लहार रोड, सुभाष तिराहे से इंदिरा गांधी चौराहे तक फ्लाईओवर बनने चाहिए।

2- जिला नदियों से घिरा हुआ है। यहां डैम बनाकर विद्युत उत्पादन की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे न सिर्फ जिले की बिजली जरूरतों की आपूर्ति होगी, बल्कि हम अन्य राज्यों को बिजली बेचने में भी सक्षम होंगे।

3- प्रदेश में सबसे ज्यादा शहीद इसी जिले में हैं। यहां राष्ट्रीय नहीं तो कम से कम प्रदेश स्तर का शहीद स्मारक बनाया जाना चाहिए।

4- जिले में उच्च तकनीकी या व्यावसायिक शिक्षण संस्थान की स्थापना होनी चाहिए।

5- गो-अभयारण्य बनना चाहिए, ताकि फसलें सुरक्षित हो सकें और किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सके।

6- अमायन क्षेत्र 33 साल से नहर का मुद्दा का लंबित है। घोषणाएं हुईं, आवास बने, पर अबतक नहर नहीं आई।

7- शहर की यातायात और यात्री परिहवन व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए।

8- विधायकों की पेंशन बंद होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : चंदेरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा, जानें सियासी समीकरण


इस बार हर सीट पर कांटे की टक्कर

6 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उससे पहले 3 दिसंबर को चुनाव आयोग नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। 17 नवंबर को पूरे प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव से पहले अबतक सामने आए सर्वेक्षणों में ये पता चला है कि इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच हर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।