11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान से दवाई के बीच छिपाकर लाई जा रही थी डेढ़ करोड़ की शराब, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पकड़ी

दवाइयों के बीच छिपाकर राजस्थान से मध्य प्रदेश लाई जा रही थी डेढ़ करोड़ की शराब।

2 min read
Google source verification
sharab.png

sharab

मध्य प्रदेश में गुंडा बदमाशों और तस्करों के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगातार बुलडोजर अभियना छोड़ा हुआ है। बावजूद इसके प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में किसी तरह की कमी आने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अंतर्गत आने वाले लहार थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने बड़ी कारर्वाई करते हुए करोड़ों रुपए की शराब तस्करी करते हुए पकड़ी है।

बताया दा रहा है कि, पकड़ी गई शराब राजस्थान से तस्करी करते हुए मध्य प्रदेश में खपाने के लिए लाई जा रही थी। इसी बीच भिंड पुलिस को शराब के प्रदेश में खपाने से पहले ही तस्करी के माल के साथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- सनसनी : पत्नी से विवाद के बाद शराबी पति ने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी पिया, तीनों की मौत

शराब के साथ तस्कर भी गिरफ्तार

मामले को लेकर भिंड एसपी मनीष खत्री ने प्रेस काफ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि, पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान डेढ़ करोड़ से ज्यादा की अंग्रेजी शराब पकड़ी है। शराब को राजस्थान से मध्य प्रदेश लाई जा रही थी। तस्कर शराब के बाक्स को दवाइयों के बीच छिपाकर तस्करी किया जा रहा था। पकड़ी गई शराब गकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लहार थाना पुलिस ने शाहपुरा मोड़ पर घेराबंदी करके अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा।

यह भी पढ़ें- शाहरुख की 'जवान' देख सीट से उछल पड़ी 80 साल की बुजुर्ग फैन, खूब बजाई तालियां