
पांच विधानसभा क्षेत्रों में सिमटे जिले में इस विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के लिहाज से सबसे बड़ी विधानसभा सीट मेहगांव है। जबकि अटेर में सबसे कम मतदाता हैं। भौगोलिक लिहाज से भी मेहगांव विधानसभा क्षेत्र सबसे जटिल चुनाव क्षेत्रों में शामिल है। जबकि मतदाता सूची के लिंगानुपात के लिहाज से मेहगांव सबसे पीछे है।
मेहगांव
मेहगांव विधानसभा क्षेत्र मुरैना जिले की सीमा पर क्वारी नदी के बुधारा घाट से शुरू होकर लहार रोड पर रौन उसके कुछ गांवों तक आता है। जिले के कुल 12 लाख 85 हजार 165 मतदाताओं में से दो लाख 77 हजार 319 अकेले मेहगांव में हैं। इनमें एक लाख 51 हजार 239 पुरुष एवं एक लाख 26 हजार 78 महिला मतदाताओं के अलावा दो मतदाता ट्रांसजेंडर हैं।
अटेर
यहां सबसे कम दो लाख 38 हजार 29 मतदाता हैं। जिले में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या छह लाख 97 हजार 312, महिला मतदाता पांच लाख 87 हजार, 832 एवं 21 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इनमें 1 लाख 29 हजार 368 पुरुष, एक लाख, आठ हजार 657 महिला एवं चार ट्रांसजेंडर हैं।
आयुवार कहां कितने मतदाता
आयु मतदाता
- 18-19 - 32013
- 20-29- 301300
- 30-39 - 311028
- 40-49- 275007
- 50-59 - 184661
- 60-69 - 108929
- 70-79- 54178
- 80-89 - 15771
- 90-99 - 2187
- 100-109 - 91
भौगोलिक दृष्टि से भी मेहगांव सबसे बड़ी और गोहद सबसे छोटी
विधानसभा आबादी के अनुपात में भी कम भागीदारी कुल आबादी के अनुपात में मतदाताओं का औसत भी मेहगांव में कम है। यहां 62.83 प्रतिशत आबादी ही मतदाता है। जबकि गोहद में 64.27, लहार में 63.47, भिण्ड में 64.84 एवं अटेर में 64.36 प्रतिशत आबादी मतदाता है। जिले में सेवा मतदाताओं की संया 11 हजार 840, दिव्यांग 10 हजार 662 एवं 18 से 29 साल के मतदाताओं की संया तीन लाख 25 हजार 545 है। 80 साल से अधिक के मतदाताओं की संख्या 18 हजार 49 है।
किस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता
विधानसभा पुरुष महिला कुल मतदान केंद्र
- अटेर 129368 108657 238029 288
- भिण्ड 146763 124852 271617 296
- लहार 140426 118842 259276 296
- मेहगांव 151239 126078 277319 320
- गोहद 129516 109403 238924 276
- कुल 697312 587832 1285832 1476
लिंगानुपात के हिसाब से मेहगांव पीछे
जिले की मतदाता सूची में प्रति एक हजार मतदाताओं पर महिलाओं की संया 843 है, लेकिन जिले के औसत से मेहगांव का अनुपात महज 834 का है। अटेर में 840 और भिण्ड में सबसे अधिक 851 महिला मतदाता प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर हैं। लहार में 846 एवं गोहद में 845 का औसत है।
ये भी पढ़ें :MP Election 2023: 72 साल में जिले से चुने गए 19 विधायक, सिर्फ एक बना मंत्री
ये भी पढ़ें : mp election 2023 700 रुपए खर्च करके 700 वोट से जीते थे नन्नाजी, चार बार लगातार रहे विधायक
Updated on:
30 Oct 2023 08:21 am
Published on:
30 Oct 2023 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
