10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपस में भिड़ गए विधायक और नपा अध्यक्ष के रिश्तेदार, सम्मेलन बना अखाड़ा, वीडियो वायरल

MP News: नगरपालिका कार्यालय में विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह और नपा अध्यक्ष के रिश्तेदार सुनील वाल्मीकि के बीच तीखी बहस हो गई। माइक छीनने से लेकर बैठक से बाहर निकालने तक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

2 min read
Google source verification

भिंड

image

Akash Dewani

Feb 10, 2026

nagar palika president and bhind mla relative clash video viral mp news

nagar palika president and bhind mla relative clash video viral (फोटो- Patrika.com)

MLA relative clash video viral: भिण्ड नगरपालिका के साधारण सम्मेलन में सोमवार को विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह और नपा अध्यक्ष के चचिया ससुर सुनील हुआ। वाल्मीक के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों आमने सामने आ गए। बाद में बैठक से सुनील वाल्मीकि को बाहर ले जाया गया तब मामला शांत हुआ।

विधायक ने अध्यक्ष के वार्ड में विकास कार्य न होने का मामला उठाया। इस पर सुनील वाल्मीकि ने खड़े होकर माइक खींचकर बात रखनी चाहिए तो विधायक ने उन्हें यह कहते हुए रोक दिया कि बैठक में अनाधिकृत व्यक्ति को बोलने का अधिकार नहीं है। इस पर तनातनी की स्थिति बनी गई और बाद में नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह कुशवाह वाल्मीकि को बैठक स्थल से बाहर ले गए। विधायक ने कहा कि बैठक का संचालन अध्यक्ष या उपाध्यक्ष ही करते हैं। इस घटना म के दौरान अध्यक्ष शांत बैठी रहीं। (MP News)

ये है पूरा मामला

नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित विकास एवं निर्माण कार्यों की बैठक में पार्षदों ने इटावा चुंगी पर एक दुकान के नवीनीकरण के प्रस्ताव का भी विरोध किया, लेकिन बाद में उसे पारित कर दिया गया। जबकि गौरव दिवस के लिए 12 की जगह आठ लाख रुपए का प्रस्ताव पारित किया गया। इसका आयोजन चार मार्च को खंडा रोड पर किया जाएगा।

वहीं वार्ड 22 में शहीद जितेंद्र सिंह के नाम से पार्क का नामकरण, झूला सेक्टर 25 लाख रुपए पर एक व्यक्ति को देने, मैरिज गार्डन की सूची बनाकर नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने सहित 76 प्रस्ताव पारित किए गए। जिनमें 50 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्य भी शामिल हैं। मेला लगाने के लिए 75 लाख रुपए के बजट का प्रावधान किया गया था, जिसमें आठ लाख रुपए से वॉलीबाल प्रतियोगिता इस बार नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। बाकी रामलीला, दंगल एवं अन्य आयोजन पूर्व की तरह होंगे।

सीवर व टाटा वाटर प्रोजेक्ट पर भी विवाद

बैठक में पार्षद मनोज जैन ने सीवर के रख-रखाव की स्थिति पर आपत्ति की। वार्ड 10 के पार्षद ने भी सीवर चोक होने और जल भराव की शिकयत की। वहीं परिषद की बैठक में जैन ने नयापुरा पानी की टंकी का उपयोग होने से पहले रिसाव पर पत्रिका की खबर पर परिषद का ध्यान खींचा। सीएमओ ने बताया कि ठेकेदार सीवर का रख-रखाव कर रहा है। जहां शिकायत आती है, वहां काम कराया जा रहा है।

महिला पार्षद के परिजन रहते हैं शामिल

नगरपालिका में 21 महिला जनप्रतिनिधि चुनकर आई हैं। लेकिन अध्यक्ष सहित अधिकांश के परिजन ही काम करते हैं। तत्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने इस पर रोक लगाई तो उपस्थिति पूरी होने लगी थी, लेकिन बाद में फिर मामला सुस्त पड़ गया। परिजनों के शामिल होने से परिषद की बैठकों का विषयांतर हो जाता है और विकास के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाती।

वार्ड 13 के पार्षद ने की शिकायत

बैठक के दौरान वार्ड 13 से पार्षद यश जैन ने सहायक यंत्री राजवीर सिंह भदौरिया द्वारा उनके साथ अभद्रता करने और अपशब्द कहने की शिकयत की। उनकी शिकायत पर अध्यक्ष वर्षा वाल्मीकि सहित उपाध्यक्ष भानु भदौरिया व एक दर्जन से अधिक पार्षदों ने भी हस्ताक्षर किए। (MP News)

नपा अध्यक्ष और विधायक ने कहा

बैठक में अधिकांश प्रस्ताव पारित हो गए हैं। पार्षदों ने जो सुझाव एवं आपत्तियां की थीं। उनके निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।- यशवंत वर्मा, सीएमओ, नपा, भिण्ड

विवाद नहीं था, अनाधिकृत व्यक्तियों को बैठक में अव्यवस्था फैलाने से रोका था। वाल्मीकि बैठक का विषय भटकाने का प्रयास कर रहे थे. इसलिए बाहर करवा दिया गया। हंगामा कुछ नहीं हुआ।- नरेद्र सिंह कुशवाह, विधायक, भिण्ड