11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rakshabandhan 2023 : यहां बन रही है दुनिया की सबसे बड़ी राखी, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

शहर में विश्व की सबसे बड़ी राखी बनाने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी की जा रही है।

2 min read
Google source verification
Rakshabandhan 2023

Rakshabandhan 2023 : यहां बन रही है दुनिया की सबसे बड़ी राखी, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर देशभर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बहने अपने भाईयों के लिए एक से बढ़कर एक राखियां खरीदती दिख रही हैं तो वहीं भाई भी अपनी प्यारी बहना के लिए बाजार से तोहफे खरीदते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बाजारों में भी खासा रौनक देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ त्योहार का खास उत्साह मध्य प्रदेश के भिंड में भी देखने को मिला है। बता दें कि, शहर में विश्व की सबसे बड़ी राखी बनाने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी की जा रही है।

आपको बता दें कि, ये राखी समाजसेवी और भाजपा नेता अशोक भारद्वाज के द्वारा बनवाई जा रही है। फिलहाल, इस राखी को बनाने का काम चल रहा है। शहर में बन रही इस राखी का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल कराने की भी तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- MP Board Result : 12वीं क्लास के सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट जारी, फेल छात्रों को एक और मौका

चल रहा है राखी बनाने का काम

राखी को बनाने के लिए एक दर्जन से अधिक कारीगर अलग अलग शहरों से बुलवाए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता और वे स्वयं राखी के निर्माण में सहयोग कर रहे हैं। दरअसल, यह रिकॉर्ड अपने आप में इसलिए भी खास है कि, अब तक यह रिकॉर्ड 20 फीट की राखी के रूप में दर्ज है। इस राखी के बनने के बाद ये विश्व की सबसे बड़ी राखी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, मंत्रिमंडल विस्तार को बता दिया गलत


कितनी बड़ी होगी ये राखी ?

बता दें कि, राखी फॉम, कार्डबोर्ड, लकड़ी और कपड़े जैसे मटेरियल से आकर्षक डिजाइन और कलर में बनाकर तैयार की जा रही है। इस राखी का व्यास 25 फीट रहेगा। इसके दोनों तरफ 15 फीट के गोले जुड़ेंगे, इसके बाद 10, 5 और 2 फीट तक के गोलाकार आकृतियां एक के ऊपर एक जोड़ कर सुंदर और विशाल राखी बनाकर तैयार की जाएगी।