जिले के इन दोनों पहलवानों में एक का नाम बलराम मिश्रा है तो वहीं दूसरे का नाम पारथ मिश्रा है। जो अपनी ताकत का लोहा दूसरे राज्य में मनवाएंगे। इन दोनों भाईयों की कुश्ती प्रतियोगिता 27 मार्च को नोएडा में होगी, जिसके लिए आज वो अपने घर से रवाना हुए हैं। फिलहाल, रानी विरगवा में रहने वाले ये दोनों ही पहलवान भाई मइया अखाड़ा में कुश्ती का अभ्यास कर रहे हैं।