मध्य प्रदेश के लिए होली का दिन बेहद तनावपूर्ण गुजरा। यहां सूबे के दो अलग अलग जिलों में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुए हैं। इनमें एक जिला मुरैना है, जहां खेत के रास्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, दूसरा खूनी संघर्ष सूबे के सीहोर जिले के बुधनी में आपसी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान कई वाहनों में आग भी लगाई गई। इस आगजनी में कई वाहन जलकर राख हुए हैं। फिलहाल, दोनों ही इलाकों में तनाव के हालात है। फिलहाल, यहां भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।