जब ऋतिक गुप्ता ने उनका विरोध किया तो आरोपी ने उससे कहा कि, हमें गोलू शुक्ला कहते हैं, हम लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का आदमी हैं'। इस दौरान वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। ज्यादा लोगों को देखकर बदमाश वहां से चले गए, लेकिन जाते-जाते उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि 'बनियों को मारना है।' बताया जाता है कि आरोपियों की ये हरकत और दी गई धमकी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जबकि आसपास खड़े लोगों ने भी उसके वीडियो बनाए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।