11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा में बगावत : नए चेहरे को टिकट देने पर भड़के दिग्गज नेता, दिया पांच दिन का अल्टीमेटम, VIDEO

भाजपा के लहार टिकट पर पूर्व विधायक ने की बगावत, पांच दिन का अल्टीमेटम-लहार में कार्यकर्ता सम्मेलन कर बोले- '14 सर्वे में मेरा नाम। सीएम, केंद्रीय मंत्रियों की भी नहीं सुनी, पार्टी में तानाशही हावी।'

2 min read
Google source verification
BJP news

भाजपा में बगावत : नए चेहरे को टिकट देने पर भड़के दिग्गज नेता, दिया पांच दिन का अल्टीमेटम, VIDEO

भिंड. पूर्व विधायक और भाजपा के कद्दावर नेता रसाल सिंह ने अंबरीश शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय पर सवाल खड़े करते हुए पांच दिन में टिकट बदलने का अल्टीमेटम दिया है। मेहगांव और अन्य स्थानों से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि, वे लहार से ही चुनाव लड़ेगे, लेकिन पार्टी के पास अभी समय है वो चाहे तो टिकट बदल सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, रसाल सिंह बसपा से चुनाव मैदान में आ सकते हैं।

पिछले चुनाव में अंबरीश शर्मा भी रसाल सिंह के खिलाफ भाजपा से बगावत कर बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं। रसाल सिंह ने कहा कि, सीएम शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व सीएम उमा भारती ने उनके नाम पर सहमति दी थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी बात सुनी ही नहीं। उन्होंने कहा कि, पैसे से टिकट तो कोई भी ला सकता है, लेकिन चुनाव नहीं जीत सकता।

यह भी पढ़ें- 'जन आक्रोश यात्रा' में हार्वेस्टर से पहुंचे कांग्रेस नेता अरुण यादव, देखें वीडियो


रसाल सिंह ने कही ये बात

भाटन ताल के पास एक मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि, पैसे से टिकट तो कोई भी ला सकता है, लेकिन पैसे की दम पर चुनाव नहीं जीता जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा में लोकतांत्रिक व्यवस्था है, लेकिन इस चुनाव में नहीं दिखी। उन्होंने ये भी कहा कि, हम 10 साल से काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के सुख-दु:ख में हम साथ रहे हैं। उनकी यहां कोई सुनने वाला नहीं है। फिलहाल जो चुनाव लड़ रहे हैं वो भाजपा के कार्यकर्ताओं को पहचानते तक नहीं। पार्टी अपने निर्णय पर विचार नहीं करती तो हम अपने निर्णय पर विचार करेंगे। कार्यकर्ताओं ने यह अधिकार हमें दिया है।

यह भी पढ़ें- सड़क पर झाड़ू लेकर निकले 'महाराज', करने लगे सफाई, देखें वीडियो


एक शेर में कह डाली सारी बात

सीधे तौर पर तो रसाल सिंह ने पार्टी से बगावत का ऐलान नहीं किया, लेकिन एक शेर के माध्यम से सारी बात कह डाली। रसाल सिंह ने मंच पर शेर सुनाते हुए कहा कि, 'खून देकर भी जो पसीने की कीमत न मिले, ये आसार तो बगावत के हुआ करते हैं।'