
भिवाड़ी. स्टेट गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) के अगस्त महीने के आंकड़े आ चुके हैं। भिवाड़ी जोन ने राज्य सरकार के खजाने में एसजीएसटी एवं वैट से 220 करोड़ का राजस्व जमा कराया है। वहीं सीजीएसटी, आईजीएसटी एवं सेस को मिलाकर 760 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। सीजीएसटी से 73 करोड़, आईजीएसटी से 428 करोड़ और सेस से 40 करोड़ का राजस्व मिला है। इस तरह भिवाड़ी से अगस्त महीने में केंद्र एवं राज्य सरकारों को बंपर राजस्व अर्जित हुआ है।
15 फीसदी की वृद्धि
उद्योग क्षेत्र की दमदारी
राजस्व वृद्धि के लिए फेक, बोगस करदता की पहचान के लिए अभियान चलाया है। ट्रांसपोर्ट जांच और ई-वे बिल वेरिफिकेशन कर रहे हैं। कर अपवंचन में लिप्त करदाताओं की जांच कर प्रभावी सर्वेक्षण किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से मिलने वाले बिजनेस ऑडिट, स्क्रूटनी पर भी विशेष कार्रवाई कर राजस्व वृद्धि के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। रामप्रसाद, अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन, भिवाड़ी संभाग
Published on:
04 Sept 2024 07:26 pm
