हादसे में दोनों कार टकरा कर पलट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां यूपी के गाजियाबाद निवासी रोशनी (58), नीलम (54), पूनम जैन (50), शिखा (40), हिमाचल निवासी ड्राइवर विजय (40) और रेवाड़ी के गांव खरखड़ा निवासी सुनील (24) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि धारूहेडा के गांव खरखड़ा निवासी रोहित (24), अजय (35), सोनू (23), रजनी (46) यूपी, मिलन (28) खरखड़ा, बरखा (50) हादसे में घायल हो गए।