2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिवाड़ी

गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य कीर्तन दरबार, देखें वीडियो

श्रद्धालुओं ने पाया लंगर

Google source verification

भिवाड़ी. भगत सिंह कॉलोनी स्थित श्री गुरू सिंह सभा गुरुद्वारा में सिखों के पहले गुरू नानकदेव का प्रकाश दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सात दिन से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग सुबह 10 बजे लगाया गया। दोपहर दो बजे तक कीर्तन दरबार में शाहबाद से सुरजीत सिंह, भिवाड़ी से अवतार सिंह, गुरपाल सिंह रागी, सतनाम सिंह, बंगला साहब से महेंद्र सिंह शामिल हुए। मुख्य ग्रंथि बाबा सुरजीत सिंह ने कहा कि सिख धर्म के पहले और संस्थापक गुरू नानक देव की जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस पवित्र दिन को लोग प्रकाश उत्सव और गुरू पर्व के रूप में मनाते हैं। सिख धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन गुरुद्वारों में कीर्तन किए जाते हैं और गुरुवाणी का पाठ किया जाता है। साथ ही जगह-जगह लंगरों का आयोजन होता है। गुरू नानक देव बचपन से ही धार्मिक प्रवृति के थे। उन्होंने अपना जीवन मानव समाज के कल्याण में लगा दिया था। आज भी लोग इनके बताए गए मार्ग पर चलते हैं। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार लगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु भिवाड़ी और आसपास इलाकों से एकत्रित हुए। सभी ने मिलकर लंगर प्रसाद छका। वाहेगुरु से सारे जगत में शांति की अरदास की गई। कीर्तन दरबार रात्रि नौ बजे तक चला।
इस मौके पर गुरनाम सिंह, बलवीर सिंह, गोविंद चांदना, बीके नागपाल, महेंदर गोसाईं, दिनेश बेदी, स्वरूप सिंह, निर्मल सिंह, जसपाल सिंह, फतेह सिंह, मिल्खा सिंह, परमिंदर सिंह, कुलबीर सिंह, मनीष बजाज, डॉ. सागर अरोड़ा, सुखजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, अनिल वाधवा, अमित सिंह, जसवीर सिंह, लव खन्ना, मलकियत सिंह मौजूद रहे।