17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल दहला देगी राजस्थान की ये खबर… मासूम बेटी व मां के शव पर दौड़ रहे थे कीड़े, ऐसा मंजर देख उड़े होश

किसी अनहोनी का शक होने पर मृतका की बड़ी बहन रितिका त्रिपाठी बुधवार को सोसाइटी त्रेहान स्टेटस रेजीडेंसी पहुंची। जहां पर बी ब्लॉक की 10वीं मंजिल के एक फ्लैट में उसकी बहन रहती थी।

2 min read
Google source verification

टपूकड़ा। राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। टपूकड़ा कस्बे की सोसाइटी त्रेहान स्टेटस रेजीडेंसी में बी ब्लॉक की 10वीं मंजिल के एक फ्लैट के बाथरूम में मां-बेटी के शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। इतना ही नहीं शवों पर कीड़े दौड़ते देख हर किसी के होश उड़ गए।

तिजारा डीएसपी शिवराज ने बताया की मृतका की बहन रितिका त्रिपाठी की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो बाथरूम से दुर्गंध आ रही थी। उसे खोल कर देखा तो फर्श पर सड़ी गली हालत में एक विवाहिता आकांक्षा (27) पत्नी निशांत पांडे व उसकी पुत्री नव्या (4) का शव एक चादर से ढका हुूआ था। शव बुरी तरह सड़ गल चुके थे और उन पर कीड़े चल रहे थे।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

थाना अधिकारी की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी अतुल साहू मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्रीयी मौके पर पहुंची। उन्होंने मृतका की बहन से भी पूछताछ की और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस ने शवों को टपूकड़ा सीएचसी पहुंचाया।

मृतका का पति फरार

डीएसपी ने बताया कि मृतका के माता-पिता के आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल व पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी मृतका का पति निशांत पांडे मौके से फरार है। आस-पास के लोग कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।

7 दिन से स्कूल नहीं जा रही थी महिला टीचर

मृतका आकांक्षा पांडे एक निजी स्कूल में टीचर की नौकरी करती थी। स्कूल स्टाफ ने उसकी बहन को बताया कि वह 17 अप्रेल से स्कूल नहीं आ रही थी। इस बारे में उसने अपने जीजा निशांत से बात की तो उसने बताया कि आकांक्षा बीमार है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि उसकी मां को उसने बताया कि वह घूमने के लिए हरिद्वार गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मृतका की बड़ी बहन को हुआ शक

इधर, किसी अनहोनी का शक होने पर मृतका की बड़ी बहन रितिका त्रिपाठी बुधवार को सोसाइटी त्रेहान स्टेटस रेजीडेंसी पहुंची। जहां पर बी ब्लॉक की 10वीं मंजिल के एक फ्लैट में उसकी बहन रहती थी। अंदर से दरवाजा बंद देख उसने पड़ोसियों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गई। फिलहाल, पुलिस मृतका के पति की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : Plane Crash News : राजस्थान में बड़ा हादसा, सरहदी इलाके में वायुसेना का प्लेन क्रैश, दहशत में लोग