6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

57 वर्षीय महिला का नग्न शव फ्रिज से बरामद, हत्या से पहले हुआ दुष्कर्म?

दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है (57 Year Old Lady's Dead Body Found In Fridge In Yamuna Nagar Haryana) (Haryana News) (Yamuna Nagar News) (Bhiwani News) (Rape) (Murder After Rape)...  

less than 1 minute read
Google source verification
57 वर्षीय महिला का नग्न शव फ्रिज से बरामद, हत्या से पहले हुआ दुष्कर्म?

57 वर्षीय महिला का नग्न शव फ्रिज से बरामद, हत्या से पहले हुआ दुष्कर्म?

(भिवानी,यमुनानगर): Coronavirus के कहर के बीच ही एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 57 वर्षीय महिला का नग्न शव फ्रिज में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:नाबालिग बेटी से हुई छोटी सी गलती, तो मां ने अपने प्रेमी से करा दिया रेप, यूं हुआ खुलासा

यह घिनौनी घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। यहां की रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी में 57 वर्षीय महिला अकेली रहती थीं। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला रेलवे वर्कशॉप की कैंटीन में कार्यरत थीं। मंगलवार रात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें:66 साल के बुजुर्ग के साथ बेवफाई, लड़की के साथ दूसरा विवाह कर पहुंचा कोर्ट, कहा- मैं बर्बाद हो गया

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल खुद वहां पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम व डॉग स्क्वायड टीम के साथ मामले की तहकीकात की गई। पुलिस ने बताया कि महिला का नग्न शव आधा फ्रीज में और आधा बाहर पड़ा मिला। कमरे में सबकुछ बिखरा पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें:Delhi Riots: पुलिस की चार्जशीट में गवाह का दावा, ' मैंने सुना, कपिल मिश्रा के लोगों ने जलाया पंडाल'

आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके शव को फ्रिज में छिपाने का प्रयास किया गया। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या करने के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और अन्य मेडिकल रिपोर्टस आने के बाद कुछ स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी है।


हरियाणा की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...