6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 शादी करके फंसा युवक, पहली पत्नी को पता चलते ही पड़ गए लेने के देने

लंबे समय तक राजकुमार ने अपने इस प्यार को घर वालों से छिपाए रखाए मुश्किल तब हो गई जब (Girl Suicide Due To Extra Marital Affair In Charkhi Dadri Haryana) (Haryana News) (Bhiwani News) (Extra Marital Affairs)...  

2 min read
Google source verification
2 शादी करके फंसा युवक, पहली पत्नी को पता चलते ही पड़ गए लेने के देने

2 शादी करके फंसा युवक, पहली पत्नी को पता चलते ही पड़ गए लेने के देने

भिवानी: हरियाणा के चरखी दादरी जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इससे युवती की जान चली गई जबकि युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें:नेपाल पुलिस के चंगुल से छूटा बुजुर्ग, पड़ोसी के घिनौने चेहरे का किया पर्दाफाश, बताई आप बीती

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बाढड़ा उपमंडल के कादमा गांव निवासी राजकुमार जिसकी 15 साल पहले शादी हो चुकी थी उसे भिवानी की एक लड़की से प्यार हो गया। राजकुमार के एक बेटा और एक बेटी भी है। लंबे समय तक राजकुमार ने अपने इस प्यार को घर वालों से छिपाए रखा। मुश्किल तब हो गई जब उसने अपनी प्रेमिका से भी शादी कर ली।

यह भी पढ़ें:प्यार में अंधी हुईं महिला, ले ली पति और बेटी की जान, बाद में दुख हुआ तो...

राजकुमार ने अपने घर वालों को अपने प्रेम संबंध और दूसरी शादी के बारे में बताना चाहा। इसके लिए उसने युवती को भिवानी स्थित गांव से अपने गांव कादमा बुला लिया। युवती का परिचय राजकुमार ने अपनी पहली पत्नी से कराया। इस पर महिला के पैरो तले जमीन खिसक गई। राजकुमार और उसकी पहली पत्नी के बीच दूसरी शादी को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साई महिला ने दूसरी शादी की शिकायत पुलिस को कर दी।

यह भी पढ़ें: फरवरी में किया निकाह, लॉकडाउन के बाद दिया 3 तलाक, पीड़िता ने उठाई थी अत्याचार के खिलाफ आवाज

इसी फसाद के बीच राजकुमार और उसकी प्रेमिका ने घर वालों के सामने ही जहर खा लिया। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक को वहां से बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया। परिजन उसे भिवानी के निजी अस्पताल में ले आए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हरियाणा की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...