मां से मिलने गई थीं बहू, नेपाल पुलिस ने मारा...
मिली जानकारी के अनुसार भारत और नेपाल के बीच प्रशासनिक स्तर पर हुई बात के बाद बिहार के ही जानकी नगर निवासी लगन राय को छोड़ा गया। लगन राय ने जो सच्चाई जाहिर की उससे नेपाल पुलिस का घिनौना चेहरा सामने आया है। लगन राय ने बताया कि उसकी बहू मूलत: नेपाल की रहने वाली हैं। शुक्रवार को वह अपने पति के साथ बॉर्डर पर अपनी मां से मिलने गई थीं। नेपाल पुलिस ने दोनों को बॉर्डर पर ही रोक लिया और लगन राय के बेटे को डंडों से पीटा। सूचना पाकर लगन राय वहां पहुंचा।