इससे पहले नेपाल की संसद का विशेष सत्र शनिवार को शुरू हुआ। इस सत्र में सरकार की ओर से देश के राजनीतिक नक्शे को संशोधित करने संबंधित महत्वपूर्ण संवैधानिक संशोधन विधेयक पर चर्चा हुई। कानून, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्री शिवमाया थुम्भांगफे ने देश के नक्शे में बदलाव के लिए संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए इसे पेश किया।