आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में रेडिकुडा क्षेत्र के रुद्रवरम गांव निवासी किसान वेंकटेश्वर राव की भैंस गर्भवती थी। बीते दिनों उसने एक बछड़े को जन्म दिया। इस बछड़े को देखकर सभी घर वाले चौंक गए। यह बात धीरे—धीरे पूरे गांव में फैल गई। गांव के सभी लोग वेंकटेश्वर के घर, दो सर वाले बछड़े को देखने आने लगे। सभी इसे देखकर आश्चर्य कर रहे हैं। अब तो आसपड़ोस के गावों से भी लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।