16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मास्क ना लगाने की दी ऐसी सजा, युवक का उठ गया पुलिस से विश्वास

युवक को मास्क नहीं लगाना भारी पड़ गया। नाके पर पुलिस वालों ने रोककर बबरता पूर्ण तरीके से उसकी पिटाई कर दी (Police Beaten Youth Without Mask In Palamu Jharkhand) (Jharkhand News) (Hazaribagh News) (Palamu News)...

2 min read
Google source verification
मास्क ना लगाने की दी ऐसी सजा, युवक का उठ गया पुलिस से विश्वास

मास्क ना लगाने की दी ऐसी सजा, युवक का उठ गया पुलिस से विश्वास

(हजारीबाग,पलामू): Coronavirus के इस दौर में मास्क जैसे इंसान की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। यह जरूरी भी है। इसे पहन कर संक्रमण का प्रसार रोका जा सकता है। लेकिन झारखंड के पलामू जिले में एक युवक को मास्क नहीं लगाना भारी पड़ गया। नाके पर पुलिस वालों ने रोककर बबरता पूर्ण तरीके से उसकी पिटाई कर दी। युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:अपराधी मास्क से नहीं छिपा पाएगा अपनी पहचान, पुलिस ने अपनाया सुपरहिट तरीका


मिली जानकारी के अनुसार शिवाबिगहा गांव निवासी युवक मोटरसाइ्किल से कहीं जा रहा था। इस दौरान उसने मास्क नहीं लगा रखा था। हुसैनाबाद थाना के दंगवार ओपी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को रोका। युवक का आरोप है कि जैसे ही उसने गाड़ी रोकी पुलिसकर्मियों ने युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा दी।


यह भी पढ़ें:पहले घर बैठे TV देखने के मिल रहे थे पैसे, बाद में लगी लाखों की चपत, ठगों ने यूं खेला खेल

इसके बाद युवक ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ स्थानीय विधायक कमलेश कुमार सिंह से शिकायत की। विधायक ने इस गंभीर मामले की शिकायत डीजीपी व हुसैनाबाद एसडीपीओ से की थी। डीजीपी ने पलामू एसपी को कार्रवाई के लिए लिखा था।

घटना का संज्ञान लेते हुए पलामू के पुलिस कप्तान अजय लिंडा ने हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार को तीनों पुलिस के खिलाफ अविलंब निलंबित करने का निर्देश दिया। वहीं पीकेट प्रभारी रामबालक सोरेन पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर तीन जवान विकाश दुबे, विवेक पांडेय व हरिद्वार मिश्र को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी ने यह भी कहा कि दंगवार पुलिस पीकेट के खिलाफ पहले भी कई शिकायत मिली है। जिस पर जांच चल रही है। दंगवार पीकेट पुलिस के खिलाफ स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है। उनका आरोप है कि आए दिन पुलिसकर्मी वसूली और इसी तरह लोगों पर ज्यादती करते हैं।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...