
The new rate from April, 2925 to impose preparation crore, bhopal, power companies, Consumers, electricity bill
भिवानी। दादरी शहर की हरिजन बस्ती के रहने वाले दयाचंद के घर का बिल 10 लाख 73 हजार 75 रुपए का आया है। बिल देखकर दयाचंद के होश उड़ गए। वे दो दिन से बिजली निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। परेशानी के साथ-साथ इतना रुपया कहां से लाएं ये सोचकर भागदौड़ कर रहा है। वहीं बिजली निगम अधिकारी भी इतना बिल देखकर परेशान हो गए और उन्होंने गलती मानते हुए इस संबंध में बिल ठीक करने का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा कि जांच कराने के बाद पता चला कि सॉफ्टवेयर में फाल्ट से ऐसा हुआ है।
दादरी शहर के हरिजन बस्ती क्षेत्र निवासी दयाचंद को दो दिन पूर्व घर का बिजली बिल मिला। जब उन्होंने बिल देखा उसके होश उड़ गए। किसान के घर का इतना बिल आते ही परिजन भी परेशान हो गए। किसान दयाचंद ने बताया कि बिजली निगम द्वारा उसको भेजा गया एक महीने का बिजली बिल में 577 यूनिट निकाली दिखाई गई हैं। 577 यूनिट का बिल 10 लाख 73 हजार 75 रुपए बिल दिखाया है।
बिल अदायगी की अंतिम तिथि 26 जुलाई दर्शाई गई है। वहीं समय पर बिल की अदायगी नहीं की गई तो पलैंटी के साथ कुल 11 लाख 4 हजार 688 रुपए अदा करने पडेंगे। वह बिजली निगम कार्यालय के दो दिन से चक्कर काट रहा है। दयाचंद ने बताया कि 10 लाख 73 हजार रुपए का बिजली देखकर उसके होश ही उड़ गए। पौने 11 लाख रुपए बिजली को लेकर जहां परिवार के लोग भी परेशान हो गए हैं वहीं वह भी इतना पैसा कहां से लाएगा, यह सोचकर बिजली निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहा है।
लाख कोशिशों के बावजूद दादरी शहर में बिजली की बिलिंग व्यवस्था सही नहीं हो पा रही है। बिलिंग में सबसे अधिक दिक्कत नये सॉफ्टवेयर से है। रोजाना काफी संख्या में उपभोक्ता अपने बिल लेकर दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। उनका बिल संशोधित कर जमा कराया जा रहा है लेकिन मुसीबत से निजात नहीं मिल रही है। घटाया गया बिल अगले महीने एरियर लगकर आ जा रहा है।
बिजली निगम के एसडीओ विक्रम परमार का कहना है कि विभाग की गलती से ऐसा हुआ है। साफ्टवेेयर के कारण पुराना बिजली मीटर की रिडिंग उठाई गई है। विभाग के जेई द्वारा साफ्टवेेयर में कोई इंट्री नहीं की जिसके कारण इतना बिल आया है। फिलहाल वे बिजली बिल की चैकिंग करवा रहे हैं। जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। एसडीओ के अनुसार बिजली बिलों में गलती न हो, इसके लिए साफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। एमआईएस एप के जरिए बिजली मीटरों पर निगरानी रखने के साथ-साथ बिलों में गलतियों को सुधारा जा रहा है।
Published on:
26 Jul 2017 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
‘बाय-बाय पापा, ये मेरी जिंदगी है’, डोडा में पिता से फोन पर बात कर चिनाब नदी में कूदी 21 साल की युवती

