
इन TIK Tok स्टार्स ने कमाए थे लाखों रुपए, बंद होने पर भी खड़े हैं देश के साथ, जानिए क्या हैं इनका कहना?
भिवानी: चीनी एंटरटेनमेंट ऐप TIK Tok पर भारत में प्रतिबंध लगाने को लेकर केवल कयास लगाए जाते थे। जो समर्थक हैं उनकी नाक सिकुड़ जाती थी और विरोधी खेमा इसके लिए उत्साहित था। अंतत: केंद्र सरकार ने देश के लिए खतरा साबित हो रही TIK Tok समेत 59 ऐप्स पर बैन लगा दिया। ऐसे में उन लोगों की राय जानना जरूरी है जो अब तक TIK Tok से प्रसिद्धी और पैसे कमा रहे थे। हरियाणा के TIK Tok स्टार्स का कहना है कि जहां देश की बात हो वहां कोई समझौता नहीं किया जा सकता, सभी सरकार के फैसले के समर्थन में हैं। हालांकि समर्थकों के लिए अभी भी इस फैसले पर विश्वास किए जाना थोड़ा मुश्किल है।
यह भी पढ़ें:महिला को फोन पर ज्यादा बात करना पड़ा भारी, नाराज पति ने दी दिल दहलाने वाली सजा
बात देश की हो तो कोई चीज मायने नहीं रखती
हरियाणा के कई TIK Tok स्टार्स ने वीडियो अपलोड करके लाखों की कमाई की हैं। भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट जिनके तीन लाख से अधिक चाहने वाले थे उन्होंने कड़े स्वर में चीन के बहिष्कार की बात कही है। उन्होंने कहा कि जब बात देश की हो तो कोई चीज मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि देश के सम्मान के आगे यह सब चीजें बहुत छोटी है इसे लिए टिक टॉक को खुशी खुशी अलविदा कह दिया है। उन्होंने एप्लीकेशन के साथ ही चीनी सामान के बहिष्कार का भी आहवान किया। फौगाट ने यह भी कहा कि TIK Tok जैसी किसी भारतीय ऐप पर वह अपना अकाउंट बनाकर लोगों को एंटरटेन करेंगी।
फंड का दुरूपयोग करता है चीन
View this post on InstagramA post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on
अपने डांस से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली कलाकार सपना चौधरी ने सरकार के फैसले को सराहनीय बताते हुए इसका स्वागत किया है। सपना TIK Tok पर काफी एक्टिव थीं। उन्होंने अपने फैंस के लिए वीडियो जारी किया। इसके माध्यम से उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि टिक-टॉक बंद करने का विरोध करने वालों को समझाना चाहिए कि चीनी एप इस्तेमाल करने पर चीन को फंड जाता है जिसका दुरूपयोग वह भारत के खिलाफ करता है।
हरियाणा कला परिषद के रीजनल डायरेक्टर एवं गायक गजेंद्र फौगाट, मॉडल टाउन निवासी अभिषेक गर्ग ने भी सरकार के फैसले का साथ दिया। फौगाट ने कहा कि दुनिया का कोई भी एप हमारे देश से बड़ा नहीं है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही वे चीनी सैनिकों के कायराना हरकत को लेकर गीत के साथ अपनी सेना का मनोबल भी बढ़ाने का काम करेंगे। वहीं अभिषेक ने टिकटॉक बंद होने के बाद भारतीय एप रोपोसो को ज्वाइन कर लिया है।
Published on:
01 Jul 2020 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allभिवानी
हरियाणा
ट्रेंडिंग
