
Ravi Kishan new movies 'Mahadev Ka Gorakhpur'
Ravi Kishan: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार रवि किशन एक बार फिर धमाल मचाने वाले हैं। वजह यह है, कि उनकी अपकमिंग मूवी 'महादेव का गोरखपुर' (Mahadev ka gorakhpur) बहुत जल्द नजदीकी सिनेमा घरों में लगने वाली है। फिल्म का टीजर पहले ही जनवरी माह में लॉन्च कर दिया गया है। टीजर में साफतौर पर देखा जा सकता है, कि रवि किशन महादेव के एक अंश रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 5 भाषाओं में एक साथ रिलीज होने वाली है। अब यह मूवी साउथ में कैसे मचाएगी धमाल आइए जानते हैं।
साउथ के फैंस भी कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार
अपनी एक्टिंग के दम पर हर किरदार में जान फूंकने वाले अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन की नई फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' (Mahadev ka gorakhpur) बहुत जल्द तहलका मचाने वाली है। फैंस टीजर देखने के बाद उत्साहित हैं। यह मूवी 5 भाषाओं हिंदी, भोजपुरी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में एक साथ रिलीज की जाएगी। बतौर एक्टर रवि किशन पहले भी कई अन्य साउथ की फिल्मों में काम कर चुके हैं। ऐसे में साउथ के फैंस भी इस मूवी को लेकर लालायित और उत्साहित नजर आ रहे हैं। देखा जाए तो बहुत कम ऐसी भोजपुरी मूवीज होती है, जो साउथ लैंग्वेज में डब की जाती हैं। यह मूवी उनमें से एक है।
Published on:
02 Feb 2024 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभोजपुरी
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
