11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुरी एक्ट्रेस Trisha Kar Madhu ने होली गाने पर किया हॉट डांस, नजरें हटाना हुआ मुश्किल

Trisha Kar Madhu Video: त्रिशा कर मधु का ये डांस वीडियो फैंस को दीवाना बना रहा है। उनके इस डांस से नजरे हटाना मुश्किल हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
Trisha Kar Madhu Video

त्रिशा कर मधु का होली गाने पर डांस वीडियो

Trisha Kar Madhu Dance Video: भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु अपनी दिलकश अदाओं की वजह से जानी जाती हैं। वहीं, भोजपुरी गाने भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अब होली भी आने वाली हैं और देश के बड़े त्यौहार पर भोजपुरी गाने एक अलग ही जान भर देते हैं। वैसे तो कई गाने हैं जो लोगों को बेहद पसंद हैं उनमें से एक और गाना हैं जो इस बार होली में चार चांद लगा सकता है। वो है त्रिशा कर मधु का होली गाना चोली के बोली। जब ये गाना आया था लोगों ने इसे खूब पसंद किया था और एक बार फिर होली करीब है तो ये गाना ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में त्रिशा कर मधु ने जमकर ठुमके लगाए हैं।

त्रिशा कर मधु का होली गाने पर डांस वायरल (Trisha Kar Madhu Video)

त्रिशा कर मधु का ये सुपरहिट गाना चोली के बोली करीब एक साल पहले रिलीज हुआ था। इस गाने में खुद एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु होली खेलती और मस्ती करती नजर आ रही है। चोली के बोली गाने को किसी और ने नहीं बल्कि शिल्पी राज के साथ मिलकर रोशन सिंह ने गाया है। इस गाने में दोनों सिंगर्स की आवाज का जादू ऐसा चला कि जब ये सॉन्ग रिलीज हुआ था उस समय हर किसी की जुबान पर चढ़ गया था। वहीं, इसमें त्रिशा कर मधु ने जो जबरदस्त डांस किया है उसे भी फैंस ने खूब पसंद किया था।

त्रिशा कर मधु के गाने को करे अपनी लिस्ट में शामिल (Trisha Kar Madhu Instagram)

त्रिशा कर मधु के कई गाने ऐसे हैं जो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। लोग उनके गानों पर रील्स बनाते भी नजर आते हैं। इस बार भी यही होता नजर आ रहा। होली के करीब आते ही उनके गाने भी लोगों की जुबान पर आ गए हैं। अगर आपने भी इसे नहीं देखा है तो इस बार होली पर अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं और होली के जश्न को और शानदार बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 89 के धर्मेंद्र को सताई ये बड़ी चिंता! पोस्ट में लिखा सारा दर्द, बोले- कब मिलेगा छुटकारा…