5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनोज तिवारी ने रवि किशन के सिर फोड़ा ‘एगो चुम्मा देदा राजाजी’ का ठीकरा, बोले- वही नहीं माना

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा से आने वाले रवि किशन और मनोज तिवारी दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी हैं।

2 min read
Google source verification
Manoj Tiwari Ravi Kishan

मनोज तिवारी और रवि किशन को भोजपुरी इंडस्ट्री में प्रतिद्वन्दी माना जाता रहा है।

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर अक्सर ही अश्लीलता का आरोप लगता रहा है। भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर-सिंगर मनोज तिवारी का कहना है कि भोजपुरी फिल्मों के बारे में ये धारणा ठीक नहीं है। मनोज ने कहा कि उन्होंने ज्यादातर ऐसी फिल्मों में काम किया, जिनमें अच्छे संदेश छुपे थे। मनोज से जब 'एगो चुम्मा देदा राजाजी' में काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस नाम रखने के पीछे एक्टर रवि किशन को जिम्मेदार बताया।

एक्टिंग से राजनीति की दुनिया में आए BJP सांसद मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा, भाग्यश्री की फिल्म 'एगो चुम्मा देदा राजाजी' का ये नाम रखने के पक्ष में नहीं थे। फिल्म के दूसरे एक्टर रवि किशन ने इस नाम को रखने के लिए जोर दिया।


इस नाम के लिए तो रवि किशन से पूछिए

'एगो चुम्मा देदा राजाजी' के बारे में पूछे जाने पर मनोज ने कहा, यह रवि किशन से पूछिए। अगर मैं बोलूंगा तो विवाद पैदा हो जाएगा। मैं इस नाम के समर्थन में नहीं था। इस फिल्म में दो मुख्य किरदार थे- एक गांव का था और दूसरा किरदार मुंबई का दूधवाला था। रवि ने दूधवाले की भूमिका निभाई। अगर आप फिल्म देखेंगे तो पूरी फिल्म बहुत अच्छी है, लेकिन आखिर में लड़की कहती है, 'अगर आप परेशान नहीं हैं तो मेरे गालों पर किस कर दो।'

मनोज ने कहा कि लड़की के इसी डायलॉग के आधार पर फिल्म का नाम रखा गया। मैंने इस पर कहा कि यह नाम सही नहीं है। निर्माता भाग्यश्री को भी ये ठीक नहीं लगा लेकिन रवि ने कहा कि नहीं, नहीं ये ही चलता है। इस नाम को ही रहने दें। मैंने उनसे ये भी कहा कि यह नाम भाग्यश्री की छवि के हिसाब से भी ठीक नहीं है क्योंकि उन्होंने स्क्रीन पर बहुत अच्छे किरदार निभाए हैं। फिर भी रवि नहीं माने और मेरा अंदाजा ठीक निकला, फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ गलत करने वाले को किंग ऑफ बॉलीवुड ने प्यारा इंसान कहा था...' सलमान की एक्स सोमी का सनसनीखेज खुलासा