2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: डिजाइनदार पिंक साड़ी पहने नजर आई ये एक्ट्रेस, कमर लचकाकर गाने में उड़ाया गरदा

Bhojpuri Song Released: खुशी कक्कड़, काजल त्रिपाठी का नया लोकगीत 'हमार सरकार चली' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर किया रिलीज

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jul 13, 2024

Bhojpuri Song Released Hamaar Sarkar Chali

Bhojpuri Song Released Hamaar Sarkar Chali

Bhojpuri Song Video: एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने डिजाइनदार पिंक साड़ी पहने कमर लचकाकर ऐसा गरदा उड़ाया है कि लोग हैरान हो गये हैं और कमरतोड़ डांस के मुरीद बन गए हैं। जी हाँ! हम बात कर रहे हैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ नया तरोताज़ा भोजपुरी गीत 'हमार सरकार चली' (Hamaar Sarkar Chali) के बारे में, जिसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपनी कातिल अदाओं का ऐसा जादू चलाया है कि लोग देखते ही रह गए हैं।

सिंगर और एक्ट्रेस की जोड़ी कमाल

इस गाने को सिंगर खुशी कक्कड़ ने बहुत निराली आवाज में गाया है, जिसे सुनने मात्र से कानों में मिसिरी के घोल सरीखे आनंद मिलता है। तो वहीं काजल त्रिपाठी का बेबाक अंदाज देखते ही बन रहा है। इस गाने में सिंगर और एक्ट्रेस की जोड़ी कमाल का परफॉर्मेंस कर रही है। गाने का बोल और अदाकारी का संगम काबिले तारीफ है। इस गाने काजल त्रिपाठी ने वाकई बहुत ही बेहतरीन काम किया, उनका बिंदास अंदाज मन मोह रहा है। वह पिंक साड़ी पहने कयामत ढा रही है।

काजल त्रिपाठी का पति रंगदार

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का पति ऐसा रंगदार है, जिसकी सरकार चलती है यानि कि उसका हुकुम सब चलता है और वह सब पर राज करता है। मगर घर आपने खूबसूरत पत्नी काजल सारी रंगदारी उतार देती है और मनमुताबिक हर काम करवाती है। वह अपीने पति, जो सबपर हुकूमत करता है, उस पर काजल त्रिपाठी हुकुम चला रही है। वह अपने पति पर धौंस जमाते हुए मनमोहिनी अंदाज में कहती है कि…
'हमरा के रोकी नाही कोई ये पिया, चाहब जवन उहे होई ये पिया, ई मत बुझिहा कि रहब तोहर डर में, बनी रंगदार भले घुमिहा शहर में, बाकी सरकार त हमार चली घर में… चाभी वाला गुच्छा लटकाइब कमर में, बिया सरकार त हमार चली घर में…'

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'हमार सरकार चली' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने गजब की अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स, कोरियोग्राफर साहिल खान, कॉस्ट्यूम डिजाइनर बादशाह खान हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

यह भी पढ़ें:अभिनेत्री का बदला मन, बॉलीवुड नहीं तो 'मराठी' फिल्मों में ही सही …