रितेश पांडेय ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा-’छठ पूजा का पर्व हमारे समाज में गहरी आस्था और परंपरा का प्रतीक है। इस गीत ‘चलऽ छठी घाटे हो’ के जरिए हमने छठ मइया की भक्ति और श्रद्धा का अनुभव प्रस्तुत करने की कोशिश की है। प्रियंका सिंह के साथ इस गीत को गाना मेरे लिए खास रहा, क्योंकि छठ पूजा हम सभी के दिल के करीब है।'