
पवन सिंह और खेसारी लाल दोनों हैं करोड़ों के मालिक
Khesari Lal- Pawan Singh Income: भोजपुरी इंडस्ट्री लगातार बॉलीवुड की तर्ज पर आगे बढ़ती जा रही है। जैसे बॉलीवुड में आइटम नंबर होते हैं वैसे ही अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी आइटम नंबरों की भरमार है। भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अब एक्शन नजर आने लगा है इसी के साथ इस इंडस्ट्री के एक्टर्स की भी अच्छी-खासी कमाई होने लगी है। वहीं खेसारी लाल यादव और पवन सिंह तो भोजपरी के सुपरस्टार कहे जाते हैं। चलिए आज आपको बताते हैं इन दोनों एक्टर्स में से कौन ज्यादा अमीर है किसके पास कितना पैसा है।
सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं खेसारी और पवन सिंह
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पॉपुलर भोजपुरी एक्टर्स की लिस्ट में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का नाम आता है। दोनों एक्टर्स की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। दोनों के गानों पर फैंस काफी प्यार लुटाते हैं। फिल्मों में भी दोनों का काम काफी शानदार और बेहतरीन नजर आता है। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह आए दिन अपने म्यूजिकल वीडियो के लिए सुर्खियों में रहते हैं और इसी के साथ ये भोजपुरी इंडस्ट्री से खूब पैसा कमा रहे हैं।
खेसारी और पवन सिंह में कौन है ज्यादा अमीर
खेसारी और पवन सिंह की नेटवर्थ की बात करें करे तो दोनों अभिनेता एक से बढ़कर एक रईस है। भोजपुरी इंडस्ट्री के पवन सिंह सुपरस्टार हैं। 11 साल की उम्र से ही उन्होंने गाना गाना शुरू कर दिया था। पवन सिंह ने 1997 में अपना पहला म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया था, जिसका नाम 'ओढनिया वाली' था। इसके बाद पवन सिंह ने काफी संघर्ष किया और अपने आप को एक ऊंचे मुकाम तक लेकर गए। पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा शहर में हुआ था।
पवन सिंह की नेटवर्थ
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पवन सिंह आज करीब 30 से 37 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक है। वह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इसके साथ ही वह हर गाने के लिए भी 3 से 4 लाख रुपए फीस लेते हैं। पवन सिंह के पास मुंबई,लोखंडवाला में 4 बीएचके का एक फ्लैट है। बिहार के आरा जिले में भी एक आलीशान घर है। पवन सिंह को लग्जरी गाड़ियों का खूब शौक है। उनके पास 78 लाख की mercedes-benz GLE 250d, 25 लाख की Fortuner , और 14 लाख की Mahindra Scorpio कार भी है।
खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ
भोजपुरी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाने वाली खेसारी लाल यादव भी रईसी में कम नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार खेसारी लाल यादव के पास भी 12 से 15 करोड की नेटवर्थ है। खेसारी एक फिल्म के लिए करीब 50 से 60 लाख रुपए चार्ज करते हैं और एक गाने के लिए करीब 2 से 3 लाख रुपए लेते हैं। खेसारी लाल यादव के पास पटना में एक आलीशान घर है।
खेसारी लाल के पास मुंबई में एक अपना फ्लैट है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। खेसारी लाल को भी महंगी गाड़ियों का खूब शौक है। रिपोर्ट के अनुसार उनके पास 30 लाख वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर है, इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू और लैंडरोवर जैसी लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद है।
Published on:
04 Jul 2023 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोजपुरी
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
