
बिहार इलेक्शन 2025: हार के बाद गायक खेसारी लाल यादव और ज्योति सिंह का लेटेस्ट पोस्ट आया सामने (इमेज सोर्स: सेलेब्स इंस्टाग्राम)
Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में इस बार गजब का ट्विस्ट देखने को मिला है। जहां भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और रितेश पांडेय का जादू फीका पड़ गया है। दोनों ही कलाकार अपनी विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं, वहीं सिर्फ 25 साल की लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने पूरी महफिल लूट ली है। वह बिहार के दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव जीत चुकी है। भाजपा ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा था। चलिए अब आपको बताते हैं, हार के बाद किस सेलेब्स ने पोस्ट में क्या लिखा?
आज सुबह से ही छपरा विधानसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई थी, क्योंकि इस सीट से भोजपुरी सुपरस्टार RJD के खेसारी लाल यादव चुनावी मैदान में थे। लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी ने 7600 वोटों से हरा दिया है। इस बीच खेसारी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट साझा किया है, उन्होंने लिखा- “क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही… जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी! मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी…जय बिहार!”
भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही थीं, जहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। इस सीट से भकपा-माले के अरुण सिंह ने 2836 वोटों से बाजी मार ली है। ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। हालांकि इस बीच उनका एक पोस्ट सामने आया है, स्टार की पत्नी लिखती हैं- “‘हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा’ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविता द्वारा मैं अपनी मनःस्थिति को बताना चाहती हूं, ऐसा इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि काराकाट की जनता ने अपने अपार समर्थन द्वारा मुझे भावनात्मक रूप से और भी दृढ़ और संकल्पित बना दिया है, इसके लिए हृदय से मैं तमाम कारकाट की जनता को धन्यवाद देना चाहती हूं । साथ ही मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि यह लड़ाई मैंने महिलाओं के लिए लड़ी हूं, यह लड़ाई मैंने शोषितों/वंचितों के लिए लड़ी है,ना कि किसी को जीतने या हारने के लिए। हमारे लोकतंत्र में सभी को लड़ने का अधिकार दिया है, साथ ही यह जीवन हमें सिखाता है कि हार/जीत जीवन का हिस्सा है, इससे आगे बढ़ाना है, मैं बढूंगी साथ ही इस क्षेत्र के लिए हमेशा तत्परता से यथा संभव योगदान देती रहूंगी। मैं चयनित विधायक को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं,साथ ही उनसे यह उम्मीद करती हूं,कि आप इस क्षेत्र के विकास के लिए अपना योगदान तत्परता से करेंगे।”
Updated on:
14 Nov 2025 09:17 pm
Published on:
14 Nov 2025 09:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
