14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New Song 2024: खुशी कक्कड़ ने सुरीली आवाज से बांधा शमां, ‘एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल’ गाना रिलीज

New Song 2024: 'एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल' गाने में माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ की जोड़ी ने कमाल कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Dec 14, 2024

New Song 2024: भोजपुरी की फेमस अदाकारा माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस का नया गाना 'एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल' रिलीज कर दिया गया है। इंडियन लुक में माही अपनी नजाकत से सब पर जादू चला रही है और सबको दीवाना बना रही हैं। वहीं इस गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज में गा कर शमाँ बाँध दी है।

गाने में क्या है खास? लोगों को क्यों आ रहा है गाना पसंद

दर्शकों के लिए यह गाना इसलिए खास है, क्योंकि माही श्रीवास्तव अपने पिया (पति) से नाराजगी बयाँ करते हुए नजर आ रही हैं। आलम यह है कि उसका पति खूबसूरत पत्नी के रहते हुए भी किसी और से आशिकी कर रहा है। जिस पर पत्नी एतराज जता रही है। इस सिचुएशन पर बनाया गया यह सांग हर किसी के मन को भा रहा है।

इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने पति उलाहना देते हुए कहती हैं कि 'करीले सवाल त छनक जाला हो, दिया लेखा पिया भभक जाला, प्यार बांटत तारा बहरे हमके फील हो गईल, राजा सीना में तोहार कबो दिल हो गईल हो, एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल।

यहां देखें वीडियो सॉन्ग

माही श्रीवास्तव का नखरे देख फैंस उतावले हो रहे हैं। गाने में माही ने अच्छा डांस भी किया है। एक यूजर ने वीडियो के कमेंट में लिखा, “माही एक्सप्रेशन क्वीन हैं।” एक और यूजर ने लिखा, ‘क्या सुपर गाना है, माही जी हम आपके बहुत बड़े फैन हैं।’
बता दें इस लोकगीत 'एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद खत्म होगा Javed Akhtar और Kangana Ranaut का विवाद, कोर्ट ने दी मध्यस्थता की इजाजत