5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 साल बाद खत्म होगा Javed Akhtar और Kangana Ranaut का विवाद, कोर्ट ने दी मध्यस्थता की इजाजत

Kangana Ranaut-Javed Akhtar: जावेद-कंगना के बीच 4 साल से चल रहे विवाद को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जावेद और कंगना के वकीलों ने बताया कि दोनों के बीच समझौते की बात चल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Dec 14, 2024

Javed Akhtar AND Kangana Ranaut

Photo- ANI

Kangana Ranaut-Javed Akhtar Case: सांसद कंगना रनौत और पटकथा फेमस लेखक जावेद अख्तर के बीच आपसी बातचीत से समझौता हो सकता है। कोर्ट ने दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहे विवाद को सुलह करने के लिए मध्यस्थता की इजाजत दे दी है। इस बात की जानकारी जावेद और कंगना के वकीलों ने दी है। उनका इस मामले पर क्या कहना है, आइए जानते हैं?

दोनों के बीच समझौते की बात चल रही है: वकील

दोनों कलाकारों के बीच शुरू हुए विवाद को लगभग 4 साल बीत चुके हैं। लेकिन अब समझौते के लिए दोनों पक्षों के बीच बैठक 21 जनवरी 2025 को होगी।

दोनों कलाकारों के वकीलों का कहना है कि मध्यस्थता से मामला सफलतापूर्वक सुलझा लिया जाएगा। सांसद कंगना रनौत और जावेद अख्तर ने अदालत से मध्यस्थता की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने मान लिया।

बता दें गीतकार जावेद अख्तर ने खुद पर लगे झूठे आरोपों को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि केस किया था।

क्या है पूरा मामला?

जावेद अख्तर ने मुंबई की एक अदालत में रनौत के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि साल 2020 को एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कंगना ने उनके बारे में झूठे और अपमानजनक बयान दिए थे। अख्तर ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 499 और 500 के तहत मामला दर्ज करवाया था।

मुंबई पुलिस ने मामले को लेकर कंगना को तलब किया था। लेकिन अभिनेत्री पेश नहीं हो सकी थीं। जिसके बाद पुलिस ने जमानती वारंट जारी कर दिया। अभिनेत्री ने मामले को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हालांकि, कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun से मिलने घर पहुंचे Vijay devarakonda सहित ये स्टार्स, रिहाई के बाद इमोशनल वीडियो आया सामने