2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं तो अपनी मां से भी बड़ी हूं’, भोजपुरी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने जब कह दी ऐसी बात

इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) अपनी गलर उम्र बताए जाने को लेकर काफी गुस्से में हैं. उनका कहना है कि गूगल पर जो खबरें वो पढ़ती हैं उनमें उनकी उम्र गलत बताई जा रही है.

2 min read
Google source verification

image

Vandana Saini

Apr 07, 2022

'मैं तो अपनी मां से भी बड़ी हूं', भोजपुरी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने जब कह दी ऐसी बात

'मैं तो अपनी मां से भी बड़ी हूं', भोजपुरी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने जब कह दी ऐसी बात

भोजपुरी इंडस्ट्री की बेबाक क्वीन कही जाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) इन दिनों अपनी वेब सीरीज और फिल्मों की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं. इसी बीच उनकी से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. रानी गूगल से काफी नाराज नजर आ रही हैं और उसको लेकर उन्होंने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है. रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने इस बाक जिक्र किया था कि गूगल पर उनकी उम्र के बारे में गलत जानकारी दी जा रही है, जिससे वो काफी नाराज हैं.

उनका कहना है कि गूगल पर अपने बारे में जो खबरें वो पढ़ती हैं उनमें उनकी गलत उम्र बताई जा रही है. उन्होंने स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि 'गूगल पर अपनी उम्र को देखर खबरें देखती हूं, लेकिन हैरान हूं. मीडिया वाले थोड़ा होमवर्क करके खबर क्यों नहीं लिखते. गूगल के हिसाब से मेरी उम्र 42 साल है और मैं इस बात को साफ कर दूं कि गूगल मेरी उम्र गलत बता रहा है. मेरी उम्र 52 साल है अभी 30 मार्च को मैंने अपनी मां का 50वां जन्मदिन मनाय. मैं अपनी मां से भी दो साल बड़ी हूं, जिन एक्ट्रेस के साथ मेरी उम्र को लेकर खबरें बना रहे हैं वो सब दूध पीती बच्चियां हैं. आगे से खबर में 52 बताएं. सत्यमेवजयते'.

यह भी पढ़ें: Govinda के सुपरहिट गाने 'तुम तो धोखेबाज हो' का भोजपुरी वर्जन लोगों के बीच मचा रहा धूम, क्या आपने सुना?


रानी चटर्जी की इस पोस्ट में गूगल के लिए उनका गुस्सा साफ नजर आ रहा है. इसके अलावा रानी चटर्जी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं. वो अपना ज्यादातर समय वर्कआउट में बिताती है और जिम में अच्छा खासा पसीना बहाती हैं. हाल में फैंस उनकी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी हैरान है. जी हां, रानी चटर्जी ने अपना करीबन 15 किलो वजन घटाया है, जो पहले 80 किलो था उसको वो जिम में पसीना बहा कर और कड़ी मेहनत से 65 पर लेकर आईं हैं, जिसे बाद फैंस उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं. वो अक्सर ही अपने वर्कआउट वाले फोटो-वीडियो अपने फैंस के साथ भी साझा करती रहती हैं.

इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर रानी चटर्जी के करीबन 1.6 फॉलोवर्स हैं. बता दें कि रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मंहगी एक्टर्स में से एक हैं. उनकी खूबसूरती, एक्टिंग और डांस के लोग दीवाने हैं. रानी के साथ काम करने के लिए हर एक्टर तैयार रहता है. इसके अलावा वो अपने भोजपुरी गानों को लेकर भी ट्रेंडिग में बनी रहती हैं. कुछ समय पहले उनका एक हिंदी सॉन्ग आया था, जिसको दर्शकों का अच्छा खास प्यार मिला था. इसके अलावा भी वो इन दिनों एक दो वेब सीरीज और फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें:Urmila Matondkar के प्यार में पागल हुआ करते थे राम गोपाल वर्मा, इसलिए देखते हैं अडल्ट फिल्में

Story Loader