
इस हफ्ते की 5 हिट गाने
Top 5 Bhojpuri Song: यूट्यूब पर सबसे ज्यादा गाने भोजपुरी के रिलीज किए जाते हैं। इस इंडस्ट्री में 40 करोड़ दर्शक हैं। इस इंडस्ट्री में रिलीज हुए तमाम गाने ऐसा हंगामा मचाते हैं कि इसको वायरल होने से रोक पाना मुश्किल होता है। हर हफ्ते रिलीज होने वाले भोजपुरी गानों मे से कुछ गाने तो ऐसे होते हैं जो रिलीज के चंद घंटों के भीतर ही मिलियन व्यूज के आंकड़ों को पार कर जाते हैं।
जानिए इस हफ्ते की 5 हिट गाने के बारे में
इस सप्ताह भी भोजपुरी के कई गाने रिलीज किए गए हैं। कुछ ऐसे गाने हैं जिनका हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस हफ्ते की 5 हिट गाने के बारे में हम आपको बताएंगे। इन पांच गानों को देखकर आपको एहसास हो जाएगा कि इस सप्ताह इन पांच गानों का हंगामा क्यों बरपा हुआ है।
पवन सिंह का गाना 'तूं हमार देखऽ'
इन 5 भोजपुरी गानों में पॉवर स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, नीलकमल सिंह, अरविंद अकेला कल्लू तक का गाना शामिल है। सबसे पहले इस लिस्ट में पावरस्टार पवन सिंह और शिल्पी राज का गाना 'तूं हमार देखऽ' को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस गाने के वीडियो को दो दिन के भीतर 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
इसके बाद लिस्ट में अरविंद अकेला कल्लू और ट्रेंडिंग स्टार शिल्पी राज का एक सुपर रोमांटिक गाना 'सोफा पे तोहफा' है। जिसमें अभिनेत्री और कल्लू का रोमांस काफी है। जिसे देख दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं, इस लिस्ट में नीलकमल सिंह और शिवानी सिंह का गाना 'शराब साड़ी प गिरल बा' भी शामिल है। गाने के वीडियो में क्वीन शालिनी की अदाएं को उनके दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को दर्शक अभी भी देख रहे हैं।
वहीं, इस लिस्ट में टुनटुन यादव और नेहा राज का गाया गाना 'आम' भी इस लिस्ट में शामिल है। गाने ने रिलीज के बाद से ही हंगामा मचाना शुरू कर दिया है। वहीं खेसारी लाल यदाव और नेहा राज का गाया गाना 'जीजा जी से सिख लS' ने भी गदर मचा रखा है। इस गाने में खेसारी का हंगामा बेहतरीन रहा है और गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
Updated on:
24 Jun 2023 07:36 pm
Published on:
24 Jun 2023 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभोजपुरी
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
