28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1 सितंबर 2018 राशिफल: शनिदेव होने जा रहे हैं मार्गी, इन राशियों के लिए मालामाल रहेगा आज का दिन

सितंबर राशिफल: शनिदेव होने जा रहे हैं मार्गी, इन राशियों के लिए मालामाल रहेगा आज का दिन

3 min read
Google source verification
01 September 2018 Ka Rashifa

01 September 2018 Ka Rashifa

भोपाल: 1 सितंबर 2018 से शनि ग्रह के मार्गी होने के कारण कुछ राशियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि अपनी वक्रगति की यात्रा संपन्न करने के बाद शनि सितंबर से शनि मार्गी हो रहा है, जिसके बाद से कई राशियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। वैसे तो शनिदेव का वक्री अथवा मार्गी होना पृथ्वीवासियों के प्रति बड़ी घटना के रूप में देखा जाता है। जिस राशि पर भ्रमण करने के मध्य ये वक्री रहते हैं, उन्हें काफी मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है। जानिए क्या कहता है आज का राशिफल....

मेष

आज के दिन शनि का मार्गी होना आपकी उन सभी योजनाओं के लिए शुभ साबित होगा, जिस पर आप लंबे समय से कार्य करते चले आ रहे हैं। आज आप ताजगीपूर्ण दिन बिताएंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी होगी। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ

आज किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। खराब तबीयत आपके मन को भी उदास बना सकती है। आज के दिन आप आपको शत्रुओं से सावधान रहना होगा। विरोधी पक्ष षडयंत्र रच आपको फंसाने की कोशिश करेंगे। वहीं आपकी राशि में शनि की ढैय्या स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगी।

मिथुन

अपने दांपत्य जीवन पर विशेष ध्यान दें। पत्नी या प्रेमिका की भावनाओं की अनदेखी करने का असर जीवन या प्रेम संबंधों पर पड़ सकता है।मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च भी हो सकता है। पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा।

कर्क

मुकदमों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। ननिहाल पक्ष से कुछ अप्रिय समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ अधिक निकटता रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी। पेट से जुड़ी बीमारी परेशान कर सकती है।

सिंह

आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति कम कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में वियोग का सामना करना पड़ेगा, इसलिए अपनी ईगो पर नियंत्रण करें। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है।

कन्या

आज के दिन शनि के मार्गी होने के फलस्वरू आपके पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति में कुछ कमी आएगी। संयम आज का मंत्र बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं क्योंकि स्वभाव की उग्रता मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रुओं से सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें।

तुला

आज घर परिवार में लंबे समय से चला आ रहा तनाव खत्म होगा। आज आप दोस्तों संग पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य जी भरकर आनंद उठाएंगे।

वृश्चिक

आज कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी।। शेयर बाजार से भी अच्छा मुनाफा मिलेगा। लेकिन कामकाज की व्यस्तता के चलते परिवार की अनदेखी न करें। पूर्व निर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताश न हों। हाथ में आए हुए अवसर सरक सकते हैं, ध्यान रखें।

धनु

कई महीनों से चली आ रही जो आपकी मानसिक और आर्थिक परेशानियां थीं, वो काफी हद तक कम हो जाएंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा ला सकती है। गुस्से को वश में रखें और विवाद में न उतरें।

मकर

आप सच्चाई का साथ देते रहे तो निश्चित रूप से आपको कार्य-व्यापार में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। समय से भोजन और शांतचित निद्रा जरूर लें। महिलाओं से तकरार न करें।

कुंभ

यदि आप प्रशासनिक अधिकारी हैं, तो रिश्वत के प्रलोभन से बचें। आज आप चिंता मुक्त रहेंगे और उत्साह में वृद्धि होगी। बुजुर्गों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे।

मीन

मारक दृष्टि सुख भाव में होने के कारण मानसिक अशांति बढ़ सकती है। आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।