27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के इस शहर में मिले डेढ़ लाख साल पुराने पाषाण कालीन औजार, खुशी से उछल पड़े शोधार्थी

MP News Stone Age Tools: विंध्य पर्वत शृंखला में खोज कर रहे एमपी के शोधार्थी, शोध के लिए संग्रहित किए 15 पत्थर, मध्य प्रदेश में मिले डेढ़ लाख साल पुराने औजार...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 12 Apr 2025, 1:05 PM IST

MP News Stone Age Tools

MP News Stone Age Tools found in Neemuch

MP News Stone Age Tools: नीमच जिले से लेकर छोटी सादड़ी (राजस्थान) तक फैली विंध्य पर्वत शृंखला में खोज कर रही नीमच की ओशिन शर्मा और वाराणसी की दीपिका मिश्रा को कराड़िया महाराज-चीताखेड़ा क्षेत्र में पाषाण कालीन पत्थर के औजारों की खोज में सैकड़ों पत्थर मिले हैं।

इनमें से करीब 15 पत्थर शोध के लिए उन्होंने अपने पास संग्रहित किए हैं। ओशिन पिछले एक सप्ताह से पाषाण कालीन औजारों की खोज में जुटी हैं। अब तक हैंड एक्स, क्लीवर सहित उपयोग किए गए फ्लैक और कोर की भी खोज की है। यहां मिले सभी औजार डेढ़ लाख साल पुराने होने का अनुमान है जिसे काफी अहम माना जा रहा है।

प्रयोगशाला में होगी जांच

ओशिन के अनुसार वर्षों से क्षेत्र में खोज नहीं की गई है। पत्थरों के औजारों को प्रयोगशाला में जांच कर पता करेंगे कि इन औजारों का प्रयोग पाषाण काल में किसलिए किया जाता था। यह औजार करीब डेढ़ लाख साल पुराने हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: झुंड से बिछड़े यूरेशियन गिद्ध ने नापा आसमान, सरहद पार कर पहुंचा पाकिस्तान

ये भी पढ़ें: लुटेरे भाई-बहन की कहानी कर देगी हैरान, मैट्रिमोनियल साइट पर मचा रहे लूट