27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लुटेरे भाई-बहन की कहानी कर देगी हैरान, मैट्रिमोनियल साइट पर मचा रहे लूट

Robber Siblings on matrimonial website: मध्य प्रदेश के लुटेरे भाई-बहन सोशल मीडिया पर कर रहे लूट, एक NRI से 2.68 करोड़ लूटे, एक साल से दोनों बहन-भाई नॉर्थ कैरोलिना (यूएसए) के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ठग रहे थे...एक वीडियो कॉल के बाद हुआ पर्दाफाश...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 12 Apr 2025, 9:18 AM IST

Robber Siblings on matrimonial website

Robber Siblings on matrimonial website

Robber brother sister on matrimonial site: सोशल साइट से मॉडल का खूबसूरत फोटो और मेट्रिमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर इंदौरी भाई-बहन ने एनआरआइ से 2.68 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। करीब एक साल से दोनों नॉर्थ कैरोलिना (यूएसए) के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ठग रहे थे। एक वीडियो कॉल के बाद फरेब से परदा उठा और मूलत: आंध्रप्रदेश के रहने वाले एनआरआइ ने इंदौर पुलिस से शिकायत की।

सिमरन और विशाल अहमदाबाद से गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने सिमरन जैसवानी और उसके भाई विशाल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 2023 में एक मॉडल के फोटो से बरखा जैसवानी के नाम फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। फोटो देखकर उनके बीच विवाह के सिलसिले में बातचीत शुरू हुई। फिर बीमारी, लोन या निजी समस्या के नाम पर 2 करोड़ 68 लाख 64 हजार रुपए ऐंठे। इनसे उन्होंने महंगी कार व शौक पूरे किए। अब पुलिस उनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें: जिसकी दुआ से महाराष्ट्र में खुशियों से जी रहा बेटा, एमपी की सड़कों पर भीख मांग रही उसकी मां

ये भी पढ़ें: चार्जशीट के तीसरे ही दिन सौरभ शर्मा समेत 4 आरोपी और दो डायरेक्टर को 10-10 लाख के बॉन्ड जमानत