27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17 से 23 जून तक सूर्य से भी तेज चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिल सकती है नई नौकरी

इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत....

3 min read
Google source verification
Rashifal

Rashifal

भोपाल। आने वाले सप्ताह में कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज से 23 जून तक मिथुन राशि में 4 ग्रह रहेंगे। साथ ही साथ चंद्रमा पर राहु-केतु एवं शनि की अशुभ छाया रहेगी। जिससे मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत भी है। वहीं दूसरी ओर वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और धनु राशि वाले लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जानिए कैसा रहेगा इनका आने वाला सप्ताह.....

वृष राशि

कार्य स्थल पर खुश रहेंगें। शरीर कष्ट दूर हो जाएगा। अच्छे समाचार मिल सकते हैं। मन में नए संकल्प उत्पन्न होंगे। आलस की अधिकता से कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा। संतान खुशखबरी दे सकती है। नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। सामजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी से की मजाक भारी पड़ेगी। जोखिम न लें, विवाद से बचें।

मिथुन राशि

संभल कर काम करें, धनहानि हो सकती है। आज के दिन आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। घर की साफ सफाई में समय बीतेगा। काफी दिनों से आप धन का निवेश करना चाहते हैं, पर समझ नहीं आ रहा कहा करें। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

सिंह राशि

बहूत समय के बाद आज आप बहूत प्रस्सन रहेंगे। माता पिता के साथ यात्रा होगी। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगा। कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। अपनों से अनबन होगी, नौकरी में स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।

कन्या राशि

आप के मन में कुछ चल रहा है और आप कर कुछ और रहे हो। सही समय पर सही निर्णय लेना सीखें। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अपनों से दुरिया बनेंगी। संपत्ति के सौदों में अड़चने आ सकती है। कभी भी किसी के भरोसे में रहकर काम ना करें। भरोसा खुद पर करना सीखें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन सुख संभव है। संपति क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

तुला राशि

आज के दिन परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज चुकाने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन आप के जीवन दशा और दिशा बदल सकता है। काम में मन न लगने से परिणाम अनुकूल नहीं रहेंगे। वाहन पर अधिक खर्च होगा। कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा। आर्थिक संकट दूर होगा।

धनु राशि

दिन की शुरूआत में आलस हावी रहेगा अपने आप को अकेला महसूस करेंगे भक्ति भाव में मन लगेगा कारोबार में मंदी का समय चल रहा है दोस्तों से आर्थिक लाभ होगा। किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आप असमंजस्य कि स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।