13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साथ-साथ आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, Results.patrika.com पर देख सकेंगे पूरी मार्कशीट

10th 12th result 2018साथ-साथ आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, Results.patrika.com पर देख सकेंगे पूरी मार्कशीट

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 10, 2018

10th 12th result 2018

results patrika com

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर आ जाएगा। तीन दिन बाद सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर दोनों की कक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मेरिट लिस्ट में आने वाले बच्चों को सम्मानित भी करेंगे।

सीबीएसई रिजल्ट 2018 से पहले मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 मई को कंप्यूटर का बटन दबाकर रिजल्ट घोषित करेंगे। दोनों ही रिजल्ट एक साथ जारी कर दिए जाएंगे।

पूरी हुई रिजल्ट की तैयारी
10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। रिजल्ट भी फाइनल स्टेज पर है। यह दूसरी बार है जब दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। यह रिजल्ट शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in के साथ ही http://results.patrika.com/ पर भी देखा जा सकता है।

MP BOARD की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट 14 मई को सुबह 10 बजे से सीएम हाउस में घोषित होगा। माशिमं के चेयरमैन एसआर मोहंती ने 14 मई को रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना जताई है।

यहां देखें 10वीं का रिजल्ट
http://results.patrika.com/mp-board-mpbse-class-10th-result.html

यहां देखें 12वीं का रिजल्ट
http://results.patrika.com/mp-board-mpbse-class-12th-result.html


14 मई को आएगा रिजल्ट
मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड (MPBSE) के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 5 दिन बाद जारी हो जाएगा। भोपाल स्थित बोर्ड आफिस में इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इससे पहले 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह तक जारी करने की तैयारी की जा रही थी। बोर्ड की वेबसाइट के साथ ही यह रिजल्ट पत्रिका की वेबसाइट पर भी देखा जा सकेगा। इसके लिए result.patrika.com पर जाना होगा। सभी स्टूडेंट यहां अपने मार्क्स और डिवीजन एक क्लिक पर देख सकेंगे।


सुबह दस बजे आएगा रिजल्ट
मध्यप्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च को खत्म हो गई थी। इसके साथ ही 1 मार्च से शुरू हुई 12वीं की परीक्षा 3 अप्रैल को खत्म हो गई है। एमपीबीएसई (माध्यमिक शिक्षा मंडल) के सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट 14 मई को सुबह दस बजे जारी करने की कोशिश की जा रही है। बोर्ड की कोशिश है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर पर बात करके अधिक जानकारी ले सकते हैं।