
MP Board Result 2023. मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। पिछले साल की तर्ज पर उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट पिछले साल की तरह 29 अप्रैल को आ सकता है।
पिछले साल 29 अप्रैल 2022 को मध्यप्रदेश बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया था। इसी लिहाज से इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड का रिजल्ट इससे अधिक लेट नहीं होगा और 29 अप्रैल को जारी हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड के रिजल्ट बनाने का काम अंतिम दौर में है। रिजल्ट जारी होने की सूचना पहले ही जारी कर दी जाएगी। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार दोनों परिणामों को एक साथ जारी कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 19 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनकी कापियों को जांचने का काम पूरा होने के बाद रिजल्ट को कंप्यूटराइज्ट किया जा रहा है। रिजल्ट को ऑनलाइन करने के बाद इसे जल्द से जल्द जारी किया जाएगा।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च के बीच हुई थी। वहीं 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। बोर्ड को परीक्षा खत्म होने के बाद करीब 30 दिन का समय परीक्षा जांचने से लेकर रिजल्ट बनाने तक लगता है। इस अनुमान से रिजल्ट जारी करने की तिथि नजदीक आ गई है।
रिजल्ट सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। मध्यप्रदेश बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन की वेबसाइट पर यह रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा। रिजल्ट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा।
रिजल्ट की तारीखों और अन्य अपडेट के लिए www.patrika.com/bhopal-news/ का अवलोकन करते रहें।
यह भी पढ़ेंः
MP Board Result 2023: तीन दिन बाद आ सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ?
mp board 10th and 12th results : इसी सप्ताह आने वाला है रिजल्ट, देखते रहें अपडेट
mp board: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बनकर तैयार, शिक्षा मंत्री जारी करेंगे मैरिट लिस्ट
10th and 12th Result 2023 date- अगले 10 दिनों में आ सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
10th, 12th Result 2023: आने वाला है एमपी बोर्ड का रिजल्ट, यह है अपडेट
MP Board 10th, 12th Result 2023: समय पर आएगा रिजल्ट, स्कूल शिक्षा मंत्री जारी करेंगे परिणाम
mp board result 2023: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर आई अच्छी खबर, देखें अपडेट
Updated on:
28 Apr 2023 07:06 pm
Published on:
28 Apr 2023 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
