
11 devotees of MP died in nagaur road accident
भोपाल. राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. नागौर में श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह हुए इस भीषण हादसे से मध्यप्रदेश के 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर है। नोखा बाइपास पर एक जीप और ट्रेलर के बीच टक्कर हुई जिसके बाद कोहराम गच गया।
सभी मृतक MP के देवास जिले के सजनखेड़ाव दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 8 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवाें को वाहन से बाहर निकाला। एंबुलेंस नहीं पहुंचने की वजह इन्हें सड़क पर रखा गया।
घटना के बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया है। नागौर में मंगलवार सुबह हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 3 ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा. बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने जीप को टक्कर मार दी।
यह हादसा इतना दर्दनाक था कि जीप चकनाचूर हो गई. मौके पर चीखपुकार मच गई. 8 लोगों के शव निकाल गए जिनमें कई लोगों के शव जीप में ही बुरी फंसे थे। हादसे के दौरान स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।
Published on:
31 Aug 2021 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
