25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कूनो में 12 चीतों के आने की तैयारियां पूरी, 15 दिसंबर तक मिल सकती है यह खुशखबरी

आपको बता दें कि अब दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आने वाले हैं, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। भारत आने के लिए दक्षिण अफ्रीका में बीते साढ़े तीन माह से 12 चीतों को क्वारंटाइन रखा गया है।

2 min read
Google source verification
cheetah_in_kuno_national_park.jpg

भोपाल। चीतों से आबाद हो चुके एमपी के कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर चीतों की मेहमाननवाजी होने जा रही है। यह नए मेहमान जल्द ही दक्षिण अफ्रीका से यहां पहुंचने वाले हैं। आपको बता दें कि अब दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आने वाले हैं, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। भारत आने के लिए दक्षिण अफ्रीका में बीते साढ़े तीन माह से 12 चीतों को क्वारंटाइन रखा गया है। इन चीतों को आगामी 15 दिसंबर तक भारत के श्योपुर कूनो में लाया जा सकता है। पार्क में नए आने वाले चीतों के लिए आठ नए बाड़े भी बनाकर तैयार कर दिए गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के वन और पर्यावरण मंत्री बारबरा क्रीसी ने प्रोजेक्ट चीता के लिए भारत के साथ एमओयू को मंजूरी दे दी है। इसके दस्तावेज अब राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के पास हस्ताक्षर के लिए रखे गए हैं।

यहां पीएम मोदी ने अपने जन्म दिन पर छोड़े थे चीते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को चीतों को छोड़ा था। कुछ वक्त क्वारेंटाइन रखने के बाद चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया। जुलाई 2022 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका से चीता प्रोजेक्ट के लिए 12 चीतों को दिए जाने का आग्रह किया था। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से एक साथ चीते लाकर बसाए जाने थे। चीतों के चयन से लेकर इनको क्वारंटीन करने तक की तैयारी नामीबिया के साथ ही दक्षिण अफ्रीका में भी उसी समय पूरी कर ली गई थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से चीता लाने का एमओयू साइन नहीं हो पाया था। इसकी वजह से नामीबिया से आठ चीते भारत आ गए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में चिह्नित किए गए 12 चीते क्वारंटीन बाड़ों में ही बंद रह गए थे।

6 बाड़े पहले से मौजूद, अब 14 बाड़े
कूनो में चीतों के छह बाड़े पहले से मौजूद हैं। यानी कुल 14 बाड़े कूनो में हैं, जिनमें 14 चीतों को रखा जा सकता है। जब भी दक्षिण अफ्रीका से चीतों को लाया जाएगा। कूनो उनके स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। संभावना जताई जा रही है कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति दो से तीन दिन के अंदर इस प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, जिसके बाद 12 चीतों को भारत लाया जाएगा। बताया यह भी जा रहा है कि भारत भेजने के लिए दक्षिण अफ्रीका में क्वारंटाइन किए गए 12 में से दो चीते अनफिट पाए गए थे। इनकी उम्र भी ज्यादा थी और यह ठीक से शिकार करने में सक्षम नहीं थे, इसकी वजह से इन चीतों की जगह दूसरे को क्वारंटाइन में रखा गया था। अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद उन्हें भारत लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:यहां सुरक्षित नहीं बेटियां, दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल, आप भी रहें सतर्क

ये भी पढ़ें: एक किस्सा : जब राष्ट्रपति फूट-फूट कर रो रहे थे, तब देश के प्रधानमंत्री सो रहे थे