
smoke cigarettes
भोपाल। नशे पर नकल कसने के लिए नशा मुक्ति अभियान चल रहा है। मगर मप्र में 2.10 फीसदी लड़कियां और 2.40 फीसदी लड़के सिगरेट पीते हैं। इनमें सभी की उम्र 13 से 15 साल के बीच हैं। यह आंकड़े ग्लोबल यूथ टोबेको सर्वे की रिपोर्ट में सामने आए हैं। राजधानी में आयोजित उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम में एनएचएम की एमडी प्रियंका दास की मौजूदगी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने ग्लोबल यूथ टोबेको सर्वे रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार देश में युवा औसत10 साल 5 महीने की आयु में बीड़ी का सेवन करते हैं।
घर से बाहर रह रही लड़कियों में भी नशे की लत
साल 2003 से इंटरनेशल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंसेज मुंबई ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर देश भर में किशोरों में नशे की लत पर सर्वे हुआ। शनिवार को सर्वे की चौथी राज्य स्तरीय रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार मप्र में 3.9 फीसदी युवा तंबाकू उत्पादों का प्रयोग करते हैं। घर से बाहर दूसरे शहरों में रहने वाले युवाओं में नशे की लत अधिक पाई गई। शराब व दूसरे ड्रग्स का सेवन करने वालों में लड़कियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
21 सरकारी और 13 निजी स्कूलों में हुआ सर्वे
ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे में राज्य के 21 सरकारी व 13 निजी स्कूलों में यह सर्वे किया गया। साथ ही इसमें लगभग तीन हजार छात्र शामिल हुए। जिनमें से 2,490 छात्र 13 से 15 साल के बीच की आयु के थे। कक्षा 8 से 10 तक के 3.9 फीसदी बच्चे तंबाकू पदार्थों का सेवन करते हैं। जबकि, राष्ट्रीय औसत 8.5 फीसदी है।
मध्य प्रदेश 29 वें नंबर पर
रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा तंबाकू उत्पादों का सेवन मिजोरम में होता है। सबसे कम हिमाचल प्रदेश में होता है। इस सूची में मध्य प्रदेश 29वें नंबर पर है। प्रदेश में 22 फीसदी युवा हैं। 50 लाख छात्रों के शारीरिक, मानसिक समस्याओं के समाधान व उन्हें पोषण शिक्षा देने के लिए उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस की शुरुआत की गयी है। हर स्कूल के दो-दो बच्चों को हेल्थ एंड वेलनेस मैसेंजर बनाया जाएगा।
सिगरेट की लत
***** -लड़के
भारत - 3.50 फीसदी
मप्र - 2.40 फीसदी
***** -लड़कियां
भारत - 1.60 फीसदी
मप्र - 2.10 फीसदी
कुल
भारत- 2.60 फीसदी
मध्यप्रदेश -2.20 फीसदी
बीड़ी का सेवन
लिंग- लड़के
भारत- 2.80 फीसदी
मप्र- 2.30 फीसदी
लिंग- लड़कियां
भारत- 1.40 फीसदी
मप्र- 1.00 फीसदी
कुल
भारत- 2.10 फीसदी
मप्र- 1.60 फीसदी
Published on:
27 Nov 2022 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
